विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मतांतरण के आरोपों से गुरुग्राम में माहौल गरम, प्रार्थना सभा की आड़ में गैरकानूनी काम करने का आरोप

Published: Fri, 20 Feb 2026 09:45 PM (IST)

गुरुग्राम के सोहना में चुंगी नंबर-एक क्षेत्र में मतांतरण के आरोपों को लेकर तनाव फैल गया। ग्रामीणों ने एक घर ...और पढ़ें

सोहना की चुंगी नंबर एक के समीप एक धर में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में सिटी पुलिस को शिकायत देने पहुंचे कालोनी के लोग। जागरण

सोहना की चुंगी नंबर एक के समीप एक धर में चल रहे धर्मांतरण के विरोध में सिटी पुलिस को शिकायत देने पहुंचे कालोनी के लोग। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, सोहना (गुरुग्राम)। शहर के चुंगी नंबर-एक क्षेत्र में शुक्रवार को मतांतरण के आरोपों को लेकर तनाव का माहौल बन गया। एक घर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान ग्रामीणों ने लालच देकर मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। साथ ही पुलिस को लिखित शिकायत भी दी। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

चुंगी नंबर-एक के समीप एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। काॅलोनीवासियों ने आरोप लगाया कि सभा में लोगों को लालच देकर मतांतरण कराया जा रहा था। काॅलोनी के लोगों ने सभा को तत्काल बंद कराने की मांग की है।

स्थानीय निवासी दयाराम सैनी, दुर्गा प्रसाद, गुरुदेव, सचिन, राजेश राघव, दीवान सैनी, हरिंदर एवं हरपाल का कहना है कि वे अपनी पारंपरिक मान्यताओं और संस्कृति की रक्षा करना चाहते हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में दूसरे धर्म का प्रचार करने या लोगों को कथित रूप से भ्रमित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि पुलिस प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

फिलहाल, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी कर रही है। बल्लभगढ़ के गांव सुनपेड़ के रहने वाले ज्योति एवं तरुण पर मतांतरण का आरोप लगाया गया है। हरपाल का कहना है कि ये लोग वार्ड निवासी मुन्नी के घर में प्रार्थना सभा के बहाने मतांतरण कराते हैं। कई महिलाओं का मतांतरण करा चुके हैं।

इस बारे में तरुण का कहना है कि वह केवल प्रार्थना सभा कर रहे थे। उन्होंने किसी का मतांतरण नहीं कराया। आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। मामले में एडिशनल थाना प्रभारी संदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, खाली प्लॉट में दबाया शव