गुरुग्राम में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, प्रदूषण के स्तर में सुधार; मानेसर में AQI पहुंचा 86
गुरुग्राम में बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई वर्षा का सिलसिला शुक्रवार सुबह भी जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली।

गुरुग्राम क्षेत्र में बारिश से AQI में सुधार।
HighLights
गुरुग्राम में लगातार वर्षा से मौसम हुआ ठंडा।
पटौदी में सर्वाधिक 80 एमएम वर्षा दर्ज की गई।
मानेसर का AQI 86, वायु गुणवत्ता में सुधार।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। क्षेत्र में बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुई वर्षा का सिलसिला रातभर जारी रहा और शुक्रवार सुबह भी कई इलाकों में रुक-रुककर वर्षा होती रही।
आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में वर्षा का दौर जारी रहने की स्थिति बनी हुई है। लगातार हुई वर्षा से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।
जिले में सबसे अधिक 80 एमएम वर्षा पटौदी तहसील में दर्ज की गई। इसके अलावा सोहना में 42 एमएम, वजीराबाद में 39 एमएम, बादशाहपुर में 38 एमएम, गुरुग्राम तहसील में 27 एमएम, कादीपुर और हरसरू में 26-26 एमएम, मानेसर में 18 एमएम तथा फरुखनगर में 51 एमएम वर्षा दर्ज की गई। वर्षा से जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है।
मानेसर में एक्यूआई 100 से नीचे
साल का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। मानेसर में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गिरकर 86 पर पहुंच गया। इसके साथ ही मानेसर की हवा फिलहाल 100 से नीचे की श्रेणी में आ गई है। वर्षा के कारण वातावरण में मौजूद धूल के कण नीचे बैठने से प्रदूषण में कमी आई है।
गुरुग्राम क्षेत्र में भी वर्षा से वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। हालांकि मौसम साफ होने और हवा की गति कम होने पर प्रदूषण का स्तर दोबारा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- पराली 4% घटी, AQI 15% सुधरा; फिर क्यों सामान्य दिनों में ज्यादा प्रदूषित रही दिल्ली की हवा?
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-मानेसर में बिगड़ी हवा, अब मिली राहत
