विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानेसर में प्रदूषण के कहर से बेहाल लोग, जहरीली हुई हवा; AQI पहुंचा 327

Published: Thu, 19 Nov 2026 11:40 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में यह 327 पर पहुंच गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में है। सड़कों पर धूल, पानी के छिड़काव की कमी और ग्रेप नियमों का पालन न होना प्रदूषण बढ़ने के मुख्य कारण हैं, जिसमें खुले में कोयला जलाना भी शामिल है।

मानेसर में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर ( फोटो स्रोत : जागरण )

मानेसर में बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. गुरुग्राम में हवा की गति कम होने से प्रदूषण बढ़ा।

  2. मानेसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 327, 'बेहद खराब' श्रेणी में।

  3. सड़कों पर धूल और ग्रेप नियमों का उल्लंघन मुख्य कारण।

संदीप कुमार, गुरुग्राम। शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। पिछले तीन-चार दिनों से हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही थी और लोगों को जहरीली हवा से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब हवा की गति कम होने के साथ ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने लगा है।

बृहस्पतिवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में शाम छह बजे एक्यूआई बढ़कर 327 पर पहुंच गया। मानेसर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।
शहर में प्रदूषण बढ़ने का एक बड़ा कारण सड़कों पर जमा मिट्टी और धूल है।

प्रदूषण का बढ़ रहा स्तर

कई प्रमुख सड़कों के साथ आंतरिक सड़कों पर भी नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। वाहनों की आवाजाही के कारण सड़कों पर जमा धूल हवा में उड़ रही है।

इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। कुछ सड़कों को छोड़कर बाकी सड़कों की सफाई और धूल नियंत्रण के लिए कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ग्रेप के नियमों का नहीं हो रहा पालन

प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-एक और ग्रेप-दो के तहत कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। लेकिन, जमीनी स्तर पर इनका पालन नहीं हो रहा है।

निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपायों से लेकर सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव तक में लापरवाही देखने को मिल रही है। वहीं, खुले में कोयले और लकड़ी जलाने पर भी रोक नहीं लग पा रही है।

तंदूर में कोयला जलाने पर कार्रवाई नहीं

शहर के बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में कई जगहों पर खाद्य दुकानों और ढाबों में तंदूर जलाने के लिए कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रेप के नियमों के तहत प्रतिबंधित ईंधन के इस्तेमाल पर रोक के बावजूद इस पर निगरानी और कार्रवाई नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र में गैस रिसाव से मची अफरातफरी, जमीन के नीचे वाल्व में मिली लीकेज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।