विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वर्क फ्रॉम होम न करने पर 2 कंपनियों पर एक्शन, गुरुग्राम में 20 नवंबर तक 50% से ज्यादा एम्प्लॉई मिले खैर नहीं 

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:36 PM (IST)

गुरुग्राम प्रशासन ने प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए दो कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। इन कंपनियों ...और पढ़ें

वर्क फ्राॅम होम नहीं करने पर दो कंपनियों को नोटिस। फोटो: एआई जनरेटेड

वर्क फ्राॅम होम नहीं करने पर दो कंपनियों को नोटिस। फोटो: एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी और निजी संस्थानों के साथ औद्योगिक इकाइयों में नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी है।

वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए जारी निर्देशों के तहत 20 नवंबर तक संस्थानों और कंपनियों में अधिकतम 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी।

इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाली दो कंपनियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं।

50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारी मिलने पर कार्रवाई

बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला की ओर से दोनों कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जांच के दौरान इन कंपनियों में निर्धारित सीमा से अधिक मैनपावर के साथ काम होता मिला था।

प्रशासन की टीमों ने विभिन्न कंपनियों और परिसरों में पहुंचकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संस्थान में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आतिशबाजी की सूचना पर मौके पर पहुंचीं टीमें

प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर भी नजर रख रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य इंटरनेट मीडिया साइट और हैंडल की निगरानी की जा रही है।

जहां भी आतिशबाजी होने की जानकारी मिली, वहां तत्काल टीमों को भेजकर जांच कराई गई। उपायुक्त उत्तम सिंह का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध सहित अन्य पाबंदियां लागू हैं।

प्रशासन की टीमें इन आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने में जुटी हैं। प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जारी निर्देशों से किसी भी स्तर पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों और संस्थानों को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दीपावली पर सिर्फ दो दिन जलेंगे ग्रीन पटाखे, जारी हुई नई गाइडलाइंस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।