विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में स्पा सेंटरों की आड़ में गंदा काम, महिला आयोग और पुलिस का एक्शन; हिरासत में 50 महिला-पुरुष

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:02 AM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में पुलिस और महिला आयोग ने देर रात स्पा सेंटरों पर छापा मारा। ...और पढ़ें

गुरुग्राम के स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, 50 लोग गिरफ्तार। फोटो: पुलिस

गुरुग्राम के स्पा सेंटरों में पुलिस का छापा, 50 लोग गिरफ्तार। फोटो: पुलिस

HighLights

  1. सफायर 90 मॉल के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारा

  2. आठ सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियां पाई गईं

  3. लगभग 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-90 स्थित सफायर 90 मॉल में स्पा सेंटरों पर गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा राज्य महिला आयोग की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की।

रात 10 बजे से सुबह तीन बजे तक चले अभियान में मॉल के सभी 18 स्पा सेंटरों की एक साथ जांच की गई। पुलिस के अनुसार, आठ सेंटरों में प्रथम दृष्टया संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के सबूत मिले हैं। मौके से करीब 30 महिलाएं और 20 पुरुष मिले, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

Gurugram News

100 पुलिसकर्मियों ने मॉल को घेरा

कार्रवाई स्वतः संज्ञान लेते हुए की गई। अभियान में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शिनी अपनी टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ मौजूद रहीं।

करीब 100 पुलिसकर्मियों ने पूरे मॉल की घेराबंदी की। टीम में करीब 20 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर शामिल थे। ऑपरेशन की अगुवाई एसीपी मुख्यालय-एक अभिलक्ष जोशी ने की।

8 सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां मिलीं

पुलिस के मुताबिक, 18 में से आठ स्पा सेंटरों में संदिग्ध गैर-कानूनी गतिविधियों के प्रथम दृष्टया सबूत मिले हैं। जब्त इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस सेंटरों के मालिकों, संचालकों, मैनेजरों और अन्य मददगारों की भूमिका भी खंगाल रही है।

30 महिलाएं और 20 पुरुष मिले

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में करीब 30 महिलाएं और 20 पुरुष मौजूद पाए गए। पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वे किन परिस्थितियों में यहां काम कर रही थीं।

वहीं, मौके पर मिले पुरुषों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कई सेंटरों के ताले काटकर जांच

कार्रवाई के दौरान कई स्पा सेंटरों पर ताले लगे मिले। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई की जानकारी मिलने पर संचालक सेंटर बंद कर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने कटर से ताले काटे और अंदर जाकर जांच की।

आगे खेड़कीदौला थाना करेगा जांच

प्रारंभिक जांच एसीपी मुख्यालय-एक अभिलक्ष जोशी ने की है। आगे की जांच खेड़कीदौला थाने के प्रभारी द्वारा की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जब्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका तय की जाएगी और सबूत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई होगी।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि वैध कारोबार की आड़ में चल रही संगठित गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जेनपैक्ट का बड़ा विस्तार: 8000 कर्मचारियों के लिए किराए पर लिया नया ऑफिस, 450 करोड़ का करार

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम हिट एंड रन: 'जाति का नहीं, सड़क पर सुरक्षा का सवाल'; बैंसला के समर्थन में महापंचायत पर बोलीं महिला