विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में जेनपैक्ट का बड़ा विस्तार: 8000 कर्मचारियों के लिए किराए पर लिया नया ऑफिस, 450 करोड़ का करार

Published: Fri, 18 Sep 2026 06:20 PM (IST)

आईटी कंपनी जेनपैक्ट ने एएसएफ समूह के ग्वाल पहाड़ी स्थित एएसएफ इंसिग्निया परिसर में लगभग चार लाख वर्ग फुट कार्यालय जगह कई वर्षों के लिए किराए पर ली है।

AI जनरेटेड

AI जनरेटेड

HighLights

  1. जेनपैक्ट ने ग्वाल पहाड़ी में 4 लाख वर्ग फुट जगह ली।

  2. एएसएफ समूह के साथ 420-450 करोड़ रुपये का करार।

  3. नए कार्यालय में 5000-8000 कर्मचारियों के बैठने की क्षमता।

संवाद सहयोगी, नया गुरुग्राम। आईटी क्षेत्र की कंपनी जेनपैक्ट ने एएसएफ समूह की ओर से विकसित ग्वाल पहाड़ी स्थित एएसएफ इंसिग्निया परिसर में अपने कार्यालय के लिए करीब चार लाख वर्ग फुट जगह किराये पर ली है। कई वर्षों के लिए हुए इस करार की कुल वित्तीय प्रतिबद्धता करीब 420 से 450 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस करार के तहत जेनपैक्ट एएसएफ इंसिग्निया परिसर में स्थित किंग्स कैन्यन भवन का पूरा हिस्सा अपने कार्यालय के लिए इस्तेमाल करेगी।

करीब 50 एकड़ में फैला यह परिसर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ग्वाल पहाड़ी के पास स्थित है। यहां बड़े संस्थानों के लिए कार्यालय और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

काम शुरू करने की संभावना

एएसएफ समूह के अनुसार, जेनपैक्ट के नई कार्यालय में करीब 5000 से 8000 कर्मचारियों के बैठने की क्षमता होगी। इस जगह को चौबीसों घंटे कामकाज के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। जेनपैक्ट के यहां 2027 की दूसरी तिमाही में काम शुरू करने की संभावना है।

एएसएफ इंसिग्निया परिसर में करीब 45 लाख वर्ग फुट कार्यालय क्षेत्र विकसित करने की योजना है। परिसर में किंग्स कैन्यन और ग्रैंड कैन्यन सहित कई कार्यालय भवन हैं। इससे पहले स्मार्टवर्क्स भी यहां करीब 4.5 लाख वर्ग फुट कार्यालय जगह किराये पर ले चुका है।