विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कार चलाते-चलाते 35 वर्षीय महिला की बिगड़ी तबीयत, ERV-265 ने पहुंचाया अस्पताल; पुलिस आयुक्त देंगे पुरस्कार

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:54 PM (IST)

गुरुग्राम में गर्भाशय में रक्तस्राव के कारण कार चलाते समय बेहोश हुई महिला को पुलिस की ERV-265 टीम ने अस्पताल ...और पढ़ें

HighLights

  1. गर्भाशय रक्तस्राव के कारण कार चलाते समय महिला हुई बेहोश।

  2. ERV-265 टीम ने महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाया।

  3. पुलिस आयुक्त ने टीम की तत्परता के लिए पुरस्कार दिया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गर्भाशय में आंतरिक रक्तस्राव के कारण कार चलाते समय अचानक बेहोशी की स्थिति में पहुंची 35 वर्षीय महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर गुरुग्राम पुलिस की ईआरवी-265 टीम ने जान बचाने में मदद की। महिला के पति ने मेदांता अस्पताल से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सहायता मांगी थी। पुलिस आयुक्त ने टीम की तत्परता को देखते हुए विशेष रिवार्ड देने की घोषणा की है।

तबीयत बिगड़ती चली गई

घटना मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे सेक्टर-23 क्षेत्र की है। महिला कार से जा रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बेहोशी महसूस होने लगी। उन्होंने फोन कर अपने पति को जानकारी दी।

महिला के पति स्वयं लीवर संबंधी बीमारी के उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने तत्काल पुलिस की आपातकालीन सेवा पर सूचना दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही ईआरवी-265 टीम मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल नजदीकी मणिपाल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस आयुक्त ने पुरस्कार का एलान किया

चिकित्सकों की जांच में गर्भाशय में समस्या के कारण आंतरिक रक्तस्राव होने की जानकारी सामने आई। चिकित्सकों के अनुसार समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने पर महिला की हालत गंभीर हो सकती थी।

ईआरवी टीम में ईएएसआइ दिनेश व कृष्ण, सिपाही रवि कुमार और एसपीओ करतार सिंह शामिल थे। पुलिसकर्मी बाद में अस्पताल भी पहुंचे और महिला के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस आयुक्त ने पूरी टीम के लिए विशेष पुरस्कार की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- चेहरे पर जेलीफिश के डंक, फिर भी तैरती रहीं गुरुग्राम की काम्या भारद्वाज; 14 घंटे 19 मिनट में पार किया इंग्लिश चैनल

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में फिर दिखा थार का कहर, जेनपैक्ट रेड लाइट पर बाइक को मारी टक्कर से युवक की मौत; ड्राइवर फरार