विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में अपराधी रिक्की की अवैध संपत्ति पर गरजा बुलडोजर, सरकारी जमीन से कब्जा हटाया

Published: Thu, 05 Feb 2026 05:45 PM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-37 में एक कुख्यात अपराधी रिक्की द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को ध्वस्त कर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर गरजा। जागरण

गुरुग्राम में आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर गरजा। जागरण

HighLights

  1. सेक्टर-37 में अपराधी रिक्की का अवैध कब्जा ध्वस्त

  2. तीन बीघा सरकारी जमीन पर बनी पार्किंग हटाई गई

  3. पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई की

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस की ओर से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया है।

यह कार्रवाई अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सेक्टर-37 थाना पुलिस ने गुरुवार को एक कुख्यात अपराधी के अवैध कब्जे के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी रिक्की खांडसा गांव का रहने वाला है।

यह आवारा किस्म के लोगों के संपर्क में आकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या, हत्या के प्रयास और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपी कई बार जेल भी जा चुका है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुहेब हत्याकांड में खुलासा, फोन में देखी थी बहन की आपत्तिजनक फोटो; तभी से साजिश रच रहा था आरोपी

सूचनाओं व तथ्यों से सामने आया कि आरोपी ने सेक्टर-37 फेस चार स्थित तीन बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके टीन शेड डालकर पार्किंग बना रखी थी। जिससे उसे अनुचित लाभ हो रहा था।

डीटीपी आरएस भाट, सेक्टर-37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत व एचएसआइआइडीसी के अधिकारियों के सहयोग से अवैध पार्किंग को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।