गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी पर बड़ी कार्रवाई, 150 गज में बना अवैध मकान बुलडोजर से ध्वस्त
गुरुग्राम पुलिस ने अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाहरपुर रूपा ...और पढ़ें

गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जागरण
HighLights
गैंगस्टर कौशल चौधरी का अवैध मकान गुरुग्राम में ध्वस्त किया गया।
नाहरपुर रूपा में 150 वर्ग गज पर बना निर्माण बुलडोजर से तोड़ा।
पुलिस ने संगठित अपराध गतिविधियों पर लगाम लगाने को कार्रवाई की।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपराधियों और भूमाफियाओं के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर नाहरपुर रूपा में आरोपित द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई जमीन की पहचान की गई थी। मंगलवार दोपहर भारी मशीनरी की मदद से लगभग 150 वर्ग गज में बने अवैध मकान को पूरी तरह तोड़कर जमीन को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि कुख्यात गैंग्सटर नाहरपुर रूपा निवासी कौशल चौधरी पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न संगीन धाराओं में छह दर्जन से अधिक केस गुरुग्राम व अन्य जिलों में दर्ज हैं।
आरोपित ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया था और उससे अवैध रूप से किराया वसूल रहा था। साथ ही इसका उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन और विस्तार के लिए किया जा रहा था।
यह कार्रवाई अपराध शाखा मानेसर ने संबंधित विभागों के समन्वय से की। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस की कड़ी निगरानी में सभी अवैध संरचनाओं को हटाकर जमीन को मुक्त कराया गया।
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे खुफिया आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता से जारी रहेंगे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में LPG गैस की हो रही जमकर कालाबाजारी, 104 भरे सिलिंडर बरामद; एक आरोपित गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- पटौदी-गुरुग्राम रूट पर प्राइवेट बसों की हड़ताल खत्म, आज से पुराने समय पर चलेंगी बसें
