दीवाली के बाद महंगाई का झटका, एक हफ्ते में दोगुने हुए प्याज के दाम; दूध-आटा और सरसों का तेल भी महंगा
दीवाली के बाद गुरुग्राम में कई खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ गए हैं, जिसमें प्याज के दाम दोगुने होकर 70 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। दूध, आटा, सरसों का तेल और चीनी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई है।

प्याज के दाम बढ़ गए। फाइल फोटो - जागरण
HighLights
दीपावली के बाद गुरुग्राम में खाद्य सामग्री के दाम बढ़े।
प्याज के दाम 35 से 70 रुपये प्रति किलो हुए।
दूध, आटा, तेल और चीनी भी हुई महंगी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दीवाली के बाद शहर में कई खाद्य सामग्री के दाम बढ़े हैं। पिछले सप्ताह दूध कंपनियों ने दूध के दाम चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए। सबसे अधिक उछाल प्याज के भाव में आया है। एक सप्ताह पहले 35 रुपये प्रति किलो मिलने वाला प्याज अब 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
खुदरा भाव 70 रुपये प्रति किलो
गुरुद्वारा रोड स्थित सब्जी मंडी के प्याज विक्रेता अरुण रस्तोगी ने बताया कि प्याज थोक में 50 से 55 रुपये प्रति किलो मिल रहा है, जबकि खुदरा भाव 70 रुपये प्रति किलो है।
आटे के दाम भी बढ़े
अरुण रस्तोगी के अनुसार, ग्राहकों की मांग पहले जैसी ही है और प्याज की मांग में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। अन्य सब्जियों और फलों के दाम पहले के स्तर पर बने हुए हैं। आटे के भाव में भी दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि हुई है।
सरसों का तेल भी महंगा हुआ
दीवाली से पहले 40 रुपये प्रति किलो मिलने वाला आटा अब 42 रुपये में बिक रहा है। दुकानदार दीपक ने बताया कि दीवाली के बाद सरसों का तेल 20 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है।
खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले अन्य कंपनियों के तेल के दाम भी 10 से 20 रुपये तक बढ़े हैं। चीनी का भाव फिर 70 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। दीवाली से पहले यह 60 से 65 रुपये प्रति किलो मिल रही थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।