विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात में अंधेरी सड़कों पर अब नहीं चलेगी लापरवाही, खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत ठीक कराएगा निगम

Published: Thu, 19 Nov 2026 03:38 AM (IST)

नगर निगम गुरुग्राम ने शहर की सड़कों पर अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज की है।

गुरुग्राम में अब अंधेरी सड़कों पर नहीं चलेगी लापरवाही ( एआई जेनरेटेड इमेज)

गुरुग्राम में अब अंधेरी सड़कों पर नहीं चलेगी लापरवाही ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. निगम ने खराब स्ट्रीट लाइटें तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।

  2. अधिकारियों को फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने को कहा।

  3. लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और एजेंसी पर कार्रवाई होगी।

संदीप कुमार, गुरुग्राम। शहर की सड़कों और गलियों में रात के समय अंधेरे की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने की कवायद तेज कर दी है।

निगमायुक्त डॉ पंकज ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्ट्रीट लाइटों की स्थिति का निरीक्षण करने और बंद व खराब लाइटों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।

नियमानुसार होगी कार्रवाई

उन्होंने स्पष्ट किया है कि व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगमायुक्त ने कहा कि स्ट्रीट लाइट व्यवस्था केवल नागरिक सुविधा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा और सुगम आवागमन से भी जुड़ी हुई है, इसलिए अधिकारी कार्यालयों में बैठकर रिपोर्ट लेने के बजाय स्वयं फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें।

निरीक्षण के दौरान ऐसे स्थानों की पहचान की जाए, जहां लाइटें लंबे समय से बंद हैं, खराब हो चुकी हैं या पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाए।

शिकायतों का समय पर करना होगा समाधान

डॉ. पंकज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायतों को लंबित न रखा जाए। जिन क्षेत्रों में नई लाइट लगाने की जरूरत है, वहां भी आवश्यक कार्रवाई की जाए। रात के समय सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध होना जरूरी है, ताकि वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न हो।

एजेंसी के कामकाज पर भी रहेगी नजर

निगमायुक्त ने अधीक्षक अभियंता सचिन यादव को निर्देश दिए कि वे अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के कार्यों की निगरानी करें।

उन्होंने साफ किया कि स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर कमियां मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मतांतरण का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार, पिछले 10 साल से चल रहा था धर्मांतरण का खेल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।