विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gurugram Metro: बसई में प्रवासी पक्षियों पर नहीं पड़ेगा असर, मेट्रो कॉरिडोर से पहले शुरू हुआ विशेष सर्वे

Published: Sun, 19 Jul 2026 01:55 AM (IST)

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने बसई इलाके में प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के लिए सर्वे शुरू किया है। यह सर्वे प्रवासी ...और पढ़ें

बसई में जलभराव वाली जगह पर पहुंचे पक्षी। जागरण आर्काइव

बसई में जलभराव वाली जगह पर पहुंचे पक्षी। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. बसई में मेट्रो कॉरिडोर के लिए सर्वे शुरू।

  2. प्रवासी पक्षियों की आवाजाही पर प्रभाव जांचा जाएगा।

  3. जीएमआरएल ने डिपो सेक्टर-33 में स्थानांतरित किया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बसई इलाके में मेट्रो कारिडोर विकसित करने को लेकर गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने सर्वे शुरू कर दिया है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि कारिडोर की वजह से पक्षियों की आवाजाही प्रभावित तो नहीं होगी। बसई इलाके में जलभराव वाली जगह काफी संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं।

बता दें कि पुराने गुरुग्राम में मेट्रो का विस्तार किया जा रहा है। पहले फेज में मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-नौ तक मेट्रो का विस्तार होना है। दूसरे फेज में सेक्टर-नौ से साइबर सिटी तक विस्तार किया जाएगा। कारिडोर गांव बसई के नजदीक से होकर गुजरेगा।

पक्षियों की आवाजाही पर न हो असर 

बसई इलाके में काफी जलभराव वाली जगह है। सालों भर पानी जमा रहता है। इससे इलाके में प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे हैं। इसे ध्यान में रखकर जीएमआरएल ने सर्वे शुरू किया है। सर्वे से पता चल सकेगा कि कितनी दूरी पर कारिडोर विकसित होने से पक्षियों की आवाजाही पर असर नहीं होगा।

पक्षियों की आवाजाही पर असर न हो इसे ध्यान में रखकर जीएमआरएल ने बसई इलाके में प्रस्तावित अपने डिपो को सेक्टर-33 में स्थानांतरित कर दिया है। जीएमआरएल के प्रवक्ता का कहना है कि कारिडोर का निर्माण हर विषय को ध्यान में रखकर किया जा रहा है ताकि आगे परेशानी न हो।

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक रूट लगभग साफ

हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक का रूट लगभग साफ हो चुका है। खांडसा चौक के नजदीक एक निर्माण को लेकर विवाद था। विवाद खत्म होते ही उसे तोड़ दिया गया। अब केवल बिजली के खंभों को हटाया जाना बाकी है।

इस बारे में बिजली निगम से जीएमआरएल की बातचीत हो चुकी है। अगले कुछ महीनों के भीतर सभी खंभे हटाने का भरोसा बिजली निगम ने दिलाया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन से अंकुर विहार तक बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, 35 मिनट का सफर सिर्फ 8 मिनट में होगा पूरा

यह भी पढ़ें- लखनऊ में मेट्रो के फेज-1बी का काम शुरू, मृदा परीक्षण का टेंडर लेने वाली कंपनी करने लगी खोदाई