गुरुग्राम में पत्नी से तलाक के बाद टेंशन में था युवक, 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान
गुरुग्राम के सेक्टर 63 स्थित स्क्वायर टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1774471021139_m.webp)
गुरुग्राम में 13वीं मंजिल से कूदकर युवक ने किया सुसाइड। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)
HighLights
सेक्टर 63 स्क्वायर टावर से व्यक्ति ने की आत्महत्या।
54 वर्षीय आनंद सुब्रतो अवसाद के कारण परेशान थे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 63 स्थित स्क्वायर टावर की 13वीं मंजिल से बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या का कारण अवसाद बताया है। सेक्टर 65 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
मृत व्यक्ति की पहचान मूल रूप से बेंगलुरू के रहने वाले 54 वर्षीय आनंद सुब्रतो के रूप में की गई। बताया जाता है कि आनंद गुरुग्राम के सेक्टर 49 वाटिका सिटी में रहते थे और एक विज्ञापन कंपनी में काम करते थे। थाना पुलिस के अनुसार जांच में पता चला कि आनंद मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
कई साल पहले ही हुआ था तलाक
उनका कई साल पहले तलाक हो चुका था और वह अकेले ही गुरुग्राम में रहते थे। बुधवार सुबह सात बजे स्क्वायर टावर के गार्डों ने पुलिस को व्यक्ति के कूदकर आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला कि इस टावर में होटल और कंपनियां भी हैं। मंगलवार को आनंद टावर के होटल में गए थे।
पुलिस ने बताया कि आशंका है कि आनंद ने अवसाद के कारण बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। परिवार को इसकी जानकारी दी गई है। गुरुवार को स्वजन के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में बच्ची से यौन शोषण के मामले में, तीनों आरोपित भेजे गए जेल; सुप्रीम कोर्ट में हो रही सुनवाई
