विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्ची से यौन शोषण का मामला SC में उठा तो जागी गुरुग्राम पुलिस, आनन-फानन में तीनों आरोपित गिरफ्तार कर भेजे जेल

Published: Wed, 25 Mar 2026 11:04 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर 53 की एक पॉश सोसायटी में तीन साल की बच्ची के यौन शोषण मामले में तीनों आरोपितों ...और पढ़ें

आरोप-सोसायटी में काम करने वाली दो महिलाओं के एक साथी ने तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण किया।

आरोप-सोसायटी में काम करने वाली दो महिलाओं के एक साथी ने तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण किया।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 53 थाना क्षेत्र की एक पाॅश सोसायटी में तीन साल की बच्ची से यौन शोषण के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में मामला उठने पर गुरुग्राम पुलिस ने आनन-फानन में तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

चार फरवरी को सोसायटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर 53 थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी सोसायटी में काम करने वाली दो महिलाओं के एक साथी ने उनकी तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत और यौन शोषण किया।

थाना पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। हालांकि, बाल कल्याण समिति की ओर से दो बार काउंसलिंग करने और पुलिस को जांच के दौरान कोई पुख्ता सुबूत न मिलने पर थाना पुलिस ने मामले में दुष्कर्म की धाराएं हटाकर बैड टच और बिना अनुमति बच्ची को ले जाने की धाराएं जोड़ी थीं।

शनिवार को थाना पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया था। घरेलू सहायिकाओं की पहचान एटा जिले के घमुरिया गांव की रहने वाली संगीता, नादिया जिले के बड़ा चांदघर गांव की रहने वाली पकीला और इसके पति कबीर मुल्ला के रूप में की गई थी।

फिलहाल, तीनों आरोपित घाटा गांव की झुग्गियों में रह रहे थे। पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश कर तीन दिनों के रिमांड पर लिया था। बुधवार को रिमांड पूरा होने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपितों से घटना के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि, सेक्टर 53 थाना पुलिस मामले में कोई भी जानकारी देने से बचती नजर आई।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की पॉश सोसायटी में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, दो घरेलू सहायिकाओं समेत तीन पर मुकदमा दर्ज