गजब ! गुरुग्राम में शातिर आरोपी गिरफ्तार, दूसरी की गाड़ी का नंबर लगाकर कटवाता था चालान, अब पहुंचा सलाखों के पीछे
गुरुग्राम में एक व्यक्ति को अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर दूसरे वाहन मालिक के नाम पर चालान कटवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
-1795626648601_m.webp)
गुरुग्राम में नंबर प्लेट बदलकर चालान कटवाने वाला आरोपी गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
नंबर प्लेट पर टेप लगाकर चालान से बचने की कोशिश।
दूसरे वाहन मालिक को लगातार मिल रहे थे गलत चालान।
यातायात पुलिस ने आरोपी अमित सैनी को किया गिरफ्तार।
विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर दूसरी बाइक का चालान कटवाने का मामला सामने आया है।
लगातार चालान होने पर वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त यातायात ने इसका संज्ञान लिया। जांच करते हुए नंबर प्लेट से हेराफेरी करने वाले आरोपित को बुधवार को पकड़ गया।
पुलिस उपायुक्त से की गई थी शिकायत..
एक वाहन मालिक ने पुलिस उपायुक्त यातायात को शिकायत दी थी कि किसी अन्य मोटरसाइकिल पर उसके वाहन का पंजीकरण नंबर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण दूसरे वाहन द्वारा किए जा रहे यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान उसके वाहन के नाम पर प्राप्त हो रहे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त यातायात ने एसटीयू टीम को तत्काल कार्रवाई कर मामले का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
जांच में सामने आया कि स्प्लेंडर मोटरसाइकिल का वास्तविक पंजीकरण नंबर HR98R6662 था। लेकिन, ड्राइवर ने नंबर प्लेट पर टेप लगाकर उसके अंकों में बदलाव कर दिया था और उसे HR98R6682 के रूप में प्रदर्शित कर दिया।
मालिक कर रहा था मानसिक परेशानी का सामना
यह नंबर प्लैटिना मोटरसाइकिल के पंजीकरण का है। इस हेराफेरी के चलते स्प्लेंडर मोटरसाइकिल द्वारा किए गए यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान दूसरे वाहन यानी प्लैटिना के वास्तविक मालिक को प्राप्त हो रहे थे।
लगातार चालान प्राप्त होने के कारण संबंधित वाहन मालिक मानसिक परेशानी का सामना कर रहा था। यातायात पुलिस ने झाड़सा चौकी पुलिस के साथ मिलकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की।
पकड़े गए आरोपित की पहचान झाड़सा गांव निवासी अमित सैनी के रूप में की गई। आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- शादी समारोह में गया था परिवार, लौटने पर उड़े होश: बोकारो में 15 से 17 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ