विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्कूटी से 200 मीटर तक घसीटा...', गुरुग्राम में युवक को बेरहमी से पीटा; बेहोशी की हालत में फेंककर फरार

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:52 AM (IST)

गुरुग्राम की नई बस्ती में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया और बेहोश होने पर स्कूटी से 200 मीटर ...और पढ़ें

गुरुग्राम में युवक को स्कूटी से घसीटा। वीडियो ग्रैब

गुरुग्राम में युवक को स्कूटी से घसीटा। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गुरुग्राम में युवक को बेरहमी से पीटा गया।

  2. बेहोश होने पर स्कूटी से 200 मीटर तक घसीटा।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में अर्जुन नगर चौकी क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले घेरकर युवक से मारपीट की। जब युवक बेहोश हो गया तो एक आरोपी ने उसे स्कूटी के बीच वाले हिस्से में डालकर करीब 200 मीटर तक घसीटा। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया।

बताया जाता है कि बुधवार को नई बस्ती में पड़ोसियों के साथ मामूली कहासुनी के बाद पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने युवक नितिन कुमार से मारपीट की। परिवार ने नई बस्ती में रहने वाले साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश और उनके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है।

युवक को निजी अस्पताल ले गए

परिवार का आरोप है कि हमले में घायल नितिन को आरोपियों ने अस्पताल पहुंचाने की बजाय स्कूटी पर लादा और दूसरी जगह फेंककर फरार हो गए। परिवार के लोग घायल युवक को निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

परिवार की शिकायत पर अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चौकी पुलिस ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में वाटिका एक्सप्रेशंस में फायरिंग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की उठाई मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।