गुरुग्राम में घरेलू झगड़े से तंग आकर पति ने चुन्नी से घोंटा पत्नी का गला, कमरे में लाश छोड़कर हो गया फरार
गुरुग्राम के रामपुरा गांव में एक पति ने घरेलू विवाद के बाद अपनी 26 वर्षीय पत्नी रश्मि की चुन्नी से ...और पढ़ें
-1774257764040_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में एक पति ने घरेलू झगड़े से तंग आकर पत्नी की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कमरे में बंद कर आरोपित फरार हो गया। सोमवार सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घरवालों को जानकारी दी। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृत महिला की पहचान 26 वर्षीय रश्मि के रूप में की गई। रश्मि मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली थी। बताया जाता है कि तीन साल पहले इसका विवाह कन्नौज के ही सुनील कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम के रामपुरा गांव में रह रहे थे। सुनील यहां निजी कंपनी में काम करता था।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों से बातचीत में पता चला कि दोनों में काफी झगड़े होते रहते थे। रविवार रात से ही इनका कमरा बंद था। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर बेड पर महिला का शव पड़ा था। इस पर पुलिस को जानकारी दी गई।
एफएसएल, थाना पुलिस, सीन आफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के गले से चुन्नी लिपटी मिली है। चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपित पति फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
