विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में लिव-इन में रहने वाली युवती ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Published: Thu, 12 Mar 2026 06:34 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के डीएलएफ फेस तीन में 23 वर्षीय मनमीत कौर ने मंगलवार शाम दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

लिव इन में रह रही युवती ने किया सुसाइड।

लिव इन में रह रही युवती ने किया सुसाइड।

HighLights

  1. युवती ने डीएलएफ फेस तीन में आत्महत्या की।

  2. लिव-इन पार्टनर से अनबन के बाद उठाया कदम।

  3. पुलिस परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करेगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेस तीन के डब्ल्यू ब्लॉक में युवक के साथ लिव-इन में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने मंगलवार शाम दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। डीएलएफ फेस तीन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को स्वजन को सौंप दिया। हालांकि, अभी तक स्वजन की तरफ से कोई भी शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृत युवती की पहचान देहरादून की रहने वाली मनमीत कौर के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार मनमीत दिसंबर 2025 से अपने साथी युवक के साथ लिव-इन में डीएलएफ फेस तीन के डब्ल्यू ब्लक में किराये से रह रही थीं। वह यहां निजी कंपनी में काम करती थीं।

बताया जाता है कि कई बार युवक के साथ किसी बात पर मनमीत की अनबन हो चुकी थी। मंगलवार शाम इसी अनबन के चलते मनमीत ने दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्वजन की शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में खुलेगा प्रदेश का पहला एआई अल्ट्रासाउंड केंद्र, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ