विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CDS-NDA परीक्षा के लिए गुरुग्राम में 34 केंद्रों पर तैयारियां तेज, 11896 अभ्यर्थी तीन शिफ्ट में देंगे परीक्षा

Published: Fri, 11 Sep 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में 13 सितंबर को होने वाली यूपीएससी सीडीएस और एनडीए परीक्षाओं के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ...और पढ़ें

यूपीएससी की ओर से 13 सितंबर को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा होगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपीएससी की ओर से 13 सितंबर को सीडीएस और एनडीए की परीक्षा होगी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 13 सितंबर को गुरुग्राम में सीडीएस और एनडीए परीक्षा आयोजित।

  2. 34 परीक्षा केंद्रों पर 11,896 अभ्यर्थी तीन शिफ्टों में देंगे परीक्षा।

  3. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए तैयारियां तेज की, बैठक संपन्न।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से 13 सितंबर को आयोजित होने वाली सीडीएस और एनडीए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय में सीईओ जिला परिषद सुमित कुमार की अध्यक्षता में सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा के दौरान आयोग के निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लापरवाहों को कड़ी हिदायत

सीईओ सुमित कुमार ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी बेहद संवेदनशील है। सभी अधिकारी इसे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से परीक्षा के लिए निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पूरी दृढ़ता के साथ पालन किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी अधिकारी को यदि किसी बिंदु पर कोई शंका है तो उसे परीक्षा से पहले ही स्पष्ट कर लिया जाए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के भी निर्देश दिए गए।

34 केंद्रों पर 11,896 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

सुमित कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को जिले में सीडीएस और एनडीए की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए गुरुग्राम में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,896 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

सीडीएस परीक्षा तीन चरणों में, जबकि एनडीए परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी। उन्होंने सेंटर सुपरवाइजर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। बैठक में यूपीएससी की ओर से सेक्शन आफिसर प्रांजल वर्मा, सहायक सेक्शन आफिसर चिरंजीवी दीपक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम को बसाने वाली DLF को शहर की लोकल कंपनी ने पछाड़ा, हाथ से निकली नोएडा में ₹1839 करोड़ की जमीन

यह भी पढ़ें- नया गुरुग्राम के मेफील्ड गार्डन में 100 मकानों पर चलेगा बुलडोजर, PG-शोरूम और अवैध निर्माण पर DTPE का नोटिस