अपैरल हाउस में 27 नवंबर से 'गुरुग्राम फेस्टिवल' का आयोजन, देशभर के कई दिग्गज कलाकार करेंगे परफॉर्म
गुरुग्राम के अपैरल हाउस में 27 से 29 नवंबर तक 'गुरुग्राम फेस्टिवल' का आयोजन होगा। इसमें शास्त्रीय संगीतकार, युवा कलाकार और साहित्यिक हस्तियां भारत की कलात्मक परंपराओं को प्रस्तुत करेंगी।
-1795273075350_m.webp)
अपैरल हाउस में गुरुग्राम फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
गुरुग्राम फेस्टिवल 27 से 29 नवंबर तक अपैरल हाउस में।
पद्मश्री पंडित उल्हास कशलकर जैसे कलाकार देंगे प्रस्तुति।
युवा कलाकारों को भी मिलेगा मंच 'यंग मास्टर्स सीरीज' में।
संवाददाता, गुरुग्राम। शहर के अपैरल हाउस में नवंबर के अंत में गुरुग्राम फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन 27 नवंबर से शुरू होगा और 29 तक चलेगा।
इस फेस्टिवल में शास्त्रीय संगीतकारों, युवा कलाकारों, साहित्यिक हस्तियों और सांस्कृतिक विचारकों की एक विशिष्ट शृंखला देखने को मिलेगी। यह आयोजन भारत की कलात्मक परंपराओं और समकालीन अभिव्यक्तियों को समेटे हुए दर्शकों के लिए विविध कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे कई कलाकार
गुरुग्राम फेस्टिवल के आयोजक विक्रम दत्ता ने बताया कि शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में भारत की प्रतिष्ठित हस्तियां इसमें अपनी प्रस्तुतियां देंगी। इस शृंखला में पद्मश्री पंडित उल्हास कशलकर और पंडित सुरेश तलवलकर शामिल हैं। इनके साथ पद्मश्री पंडित तरुण भट्टाचार्य संतूर वादन की प्रस्तुति देंगे।
नई पीढ़ी को दिया जाएगा मंच
दर्शक सरवर हुसैन खान की सारंगी वादन, पंडित देबज्योति बोस की सरोद वादन तथा पंडित हरीश तिवारी और कश्यप बंधु की गायन प्रस्तुतियों का भी आनंद ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रियदर्शिनी गोविंद भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी।
यंग मास्टर्स सीरीज में कलाकारों की एक होनहार नई पीढ़ी को मंच प्रदान किया जाएगा। इसमें मेहताब अली नियाजी, अमान हुसैन, ईशान घोष और स्नेहा चटर्जी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, 32 माइल स्टोन का डायरेक्टर परिवार समेत गिरफ्तार