विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में दुकान बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, 32 माइल स्टोन का डायरेक्टर परिवार समेत गिरफ्तार

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:17 PM (IST)

गुरुग्राम में 32 माइलस्टोन कंपनी के डायरेक्टर और उनके परिवार को दुकान बेचने में 32.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गुरुग्राम की 32 माइलस्टोन कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

गुरुग्राम की 32 माइलस्टोन कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार। प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. गुरुग्राम में 32 माइलस्टोन डायरेक्टर परिवार समेत धोखाधड़ी में गिरफ्तार।

  2. दुकान बेचने के नाम पर 32.45 लाख रुपये की ठगी का आरोप।

  3. आरोपियों ने कागजों में दुकान का क्षेत्रफल गलत दिखाया, रिमांड पर।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की 32 माइलस्टोन कंपनी के डायरेक्टर को पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में परिवार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि डायरेक्टर ने अपने बेटे-बेटी और पत्नी के साथ मिलकर दुकान बेचने के नाम पर निवेशक से 32.45 लाख की धोखाधड़ी की। आर्थिक अपराध शाखा-एक ने चारों को गिरफ्तार कर कोर्ट से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अगस्त महीने में पुलिस को मिली थी शिकायत

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनुभव शर्मा, उसकी पत्नी ममता शर्मा, सरीन शर्मा और बेटा ध्रुवदत्त शर्मा के रूप में हुई है। सभी सेक्टर 15 पार्ट दो 32 माइल स्टोन के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार छह अगस्त को एक व्यक्ति ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत दी थी।

जिसमें पुलिस को कहा गया था कि माइल स्टोन के अंदर दुकान नंबर जी-165ए को बेचने के नाम पर उससे कुल 32,45,000 लिए गए। कन्वेंस डीड में दुकान का क्षेत्रफल 40 वर्गफुट दर्शाया गया, जबकि वास्तविक क्षेत्रफल केवल 9.88 वर्गफुट पाया गया। आरोपितों ने कुछ समय तक दुकान का किराया दिया, बाद में बंद कर दिया।

दुकान को चार गुना बड़ा दिखाकर बेचा

आर्थिक अपराध शाखा ने जांच करते हुए शनिवार को चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि अनुभव शर्मा डायरेक्टर है। उसने अपने बेटे, बेटी और पत्नी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को कागजों में दुकान को चार गुना बड़ा दिखाकर बेच दिया गया।

आरोपितों ने निवेशक को फंसाने के लिए किराये का भी झांसा दिया। उन्होंने कहा कि दुकान को ग्रोथ हास्पिटैलिटी एलएलपी के माध्यम से लीज पर दिलाया जाएगा और हर महीने नियमित किराया मिलेगा।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

जांच में पता चला कि यह कंपनी भी आरोपित अनुभव शर्मा की ही है। पूछताछ में एक और बड़ी जानकारी सामने आई। आरोपितों ने कुछ अन्य निवेशकों को बैंक के पास गिरवी रखी संपत्ति बेचकर भी धोखाधड़ी की है।

पुलिस अब पता लगा रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को इसी तरह ठगा है और ठगी की रकम कहां-कहां इस्तेमाल की गई। पुलिस दस्तावेजों की जांच, ठगी की राशि के उपयोग और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- मजेंटा लाइन से जुड़ेंगी 4 और लाइनें, दिल्ली में जनवरी तक खुलेंगे 6 नए मेट्रो स्टेशन; नोएडा-गुरुग्राम जाना होगा आसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।