विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, गुणवत्ता की जांचे करेगी बाहरी एजेंसी

Published: Thu, 13 Aug 2026 03:33 PM (IST)

गुरुग्राम में 5 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच अब बाहरी एजेंसी करेगी। ...और पढ़ें

AI जनरेटेड।

AI जनरेटेड।

HighLights

  1. गुरुग्राम में 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्य।

  2. बाहरी एजेंसी करेगी गुणवत्ता की जांच।

  3. एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर होगी निगरानी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में नगर निकायों में होने वाले 5 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत के विकास कार्यों की गुणवत्ता की अब बाहरी एजेंसी से जांच कराई जाएगी।

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सभी नगर निकायों को एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर उपलब्ध गुणवत्ता जांच की व्यवस्था का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं।

गुणवत्ता पर नजर रखने में मिलेगी मदद

विभाग के अनुसार, 5 करोड़ रुपये या इससे अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट में निरीक्षण और निगरानी के लिए एजेंसी की नियुक्ति जरूरी होगी। यह एजेंसी मौके पर काम की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर अपलोड करेगी। इससे अधिकारियों को काम की गुणवत्ता पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

सड़क से लेकर सीवर तक होंगे शामिल

गुणवत्ता जांच की व्यवस्था सड़क, भवन, बिजली, सिंचाई, जलापूर्ति और सीवरेज सहित विभिन्न तरह के विकास कार्यों के लिए लागू होगी। जांच रिपोर्ट पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे संबंधित अधिकारी काम की स्थिति और गुणवत्ता की निगरानी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 50 करोड़ के STP प्रोजेक्ट से हटा स्टे, मंदिर के देवी-देवताओं की ओर से दायर थी याचिका

विभाग ने सभी नगर निकायों को एचईडब्ल्यूपी पोर्टल पर उपलब्ध गुणवत्ता जांच और निरीक्षण की सुविधाओं का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा है।