विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में लापरवाही की सारी हदें पार, गर्भाशय में छोड़ दिए गाउन और तौलिया, जांच के नाम पर सिर्फ कमेटी का गठन

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:19 AM (IST)

गुरुग्राम के ईएसआईसी अस्पताल में एक महिला के ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में गाउन और तौलिया छोड़ने के मामले में 24 दिन बाद भी जांच शुरू नहीं हो पाई है।  

गुरुग्राम में चिकित्सकीय लापरवाही ( फोटो स्रोत : जागरण )

गुरुग्राम में चिकित्सकीय लापरवाही ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. ईएसआईसी अस्पताल में महिला के गर्भाशय में गाउन-तौलिया छूटा।

  2. चिकित्सीय लापरवाही से महिला की मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ।

  3. 24 दिन बाद भी जांच कमेटी सिर्फ कागजों पर ही रही।

वरूण त्रिवेदी, गुरुग्राम। गुरुग्राम के ईएसआइसी अस्पताल में महिला के ऑपरेशन के दौरान गर्भाशय में गाउन और तौलिया छोड़ने के मामले में 24 दिन बाद भी धरातल पर जांच शुरू नहीं हो सकी है।

सीएमओ ने घटना के तत्काल बाद ही जांच कमेटी बनाने के लिए कहा था। लेकिन, अभी तक यह सिर्फ कागजों पर ही है। एक बार फिर सीएमओ की ओर से जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी के गठन की बात कही गई है।

जांच रिपोर्ट आने में कितना समय लगेगा?

अब सवाल उठ रहे हैं कि 24 दिन बाद भी जांच कमेटी का गठन सिर्फ कागजों पर है, तो जांच रिपोर्ट आने में कितना समय लगेगा?

शीतला कॉलोनी निवासी मंजू पांच माह की गर्भवती थीं। गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद स्वजन उन्हें ईएसआइसी अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

चिकित्सकों ने दवा देकर शिशु को बाहर निकालने का प्रयास किया। लेकिन, नाल बाहर नहीं निकलने के कारण आपरेशन करना पड़ा।

हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया अस्पताल

इसके बाद भी महिला को रक्तस्राव होता रहा। हालत गंभीर होने पर उन्हें पार्क अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल बोर्ड को गर्भाशय के अंदर खून से सना गाउन और हाथ पोंछने वाला तौलिया मिला।

इसके बाद उपचार में लापरवाही के आरोपों ने अस्पताल की चिकित्सकीय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए।

महिला के पति ने पुलिस को शिकायत देकर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। तब सीएमओ ने जांच के लिए कमेटी गठित करने के लिए कहा था। लेकिन, अभी तक कमेटी सिर्फ कागजों पर ही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने की जांच तत्काल हुई शुरू

सीएमओ ने मामले में तत्परता दिखाते हुए पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने की जांच के लिए उसी दिन कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि ईएसआईसी अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के आरोपों और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करने की जांच अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। 24 दिन बाद अब सात सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जांच कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही कमेटी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार की जाएगी। - डॉ वीरेंद्र बसवाना, सीएमओ, गुरुग्राम

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दरबारीपुर रोड पर 4 महीने से पानी के रिसाव से सड़क बदहाल, गड्ढों से हादसे का खतरा



गुरुग्राम में SIR में गायब मिले 4.53 लाख वोटर्स, नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे महज 200

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।