राजस्थान से यूपी तक 35 लाख के 242 चलान, 3 साल पुलिस को चकमा देता रहा डंपर ड्राइवर; गुरुग्राम में खुला चिट्ठा
गुरुग्राम में एक डंपर को बिना नंबर प्लेट दौड़ते हुए जब्त किया गया, जिस पर तीन साल में 35.43 लाख ...और पढ़ें

डंफर चालका को पुलिस ने पकड़ा। फोटो: जागरण
HighLights
गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट डंपर जब्त
तीन साल में 242 चालान, 35.43 लाख जुर्माना
राजस्थान, यूपी आरटीओ द्वारा किए गए चालान
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एक डंपर अगस्त 2023 में शोरूम से निकला। दो महीने बाद से ही चालक यातायात नियम तोड़ने लगा और तीन साल तक राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक लाखों के जुर्माने का बोझ लेकर दौड़ता रहा।
पीछे पुलिस के कैमरे चालान काटते रहे। एक नहीं, दो नहीं, पूरे 242 चालान। जुर्माना 35 लाख 43 हजार 800 रुपये। फिर भी न मालिक को फिक्र, न ड्राइवर को डर। बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे डंपर को गुरुग्राम के बिलासपुर चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो जांच के दौरान यह कच्चा चिट्ठा खुला।
डंपर पर 242 चालान, जुर्माना 35 लाख
मंगलवार को जोनल अधिकारी एएसआई प्रशांत बिलासपुर चौक पर वाहनों की जांच कर रहे थे। बिना नंबर प्लेट का यह डंपर सामने आया तो शक हुआ। जांच के लिए डंपर को रोका गया। सिस्टम में नंबर डालते ही होश उड़ गए। डंपर पर 242 चालान पेंडिंग थे।
सबसे ज्यादा चालान राजस्थान और मुरादाबाद आरटीओ ने किए थे। जांच में पता चला कि डंपर मुरादाबाद की एसके बिल्डर फर्म के नाम रजिस्टर्ड है और इसमें राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक रोड़ी-बजरी और मार्बल ढोया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार अक्टूबर 2023 से सितंबर 2026 तक इस डंपर पर लगातार चालान हुए, लेकिन एक भी नहीं भरा गया। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं में ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार और अन्य उल्लंघनों के चालान शामिल हैं। तीन साल तक सिस्टम में चालान जुड़ते रहे और सड़क पर डंपर दौड़ता रहा।
नियमों की अनदेखी से बढ़ता गया जुर्माना
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। वाहन चालकों को लंबित चालानों का समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
यह मामला बताता है कि चालान को नजरअंदाज करने से जुर्माने का बोझ कम नहीं होता। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और लंबित चालानों का भुगतान करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- दिल्लीवालों को सौगात, आनंद विहार समेत 5 जगहों पर EV चार्जिंग स्टेशन शुरू; सड़कों पर दौड़ेंगी 150 नई बसें
यह भी पढ़ें- नोएडा में 'पेट पॉलिसी' बेअसर, 50 हजार पालतू जानवरों में केवल 8 हजार का पंजीकरण; कागजों पर सिमटा नियम
