विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, भोड़ाकलां समेत तीन गांवों में बड़ी कार्रवाई

Published: Thu, 22 Oct 2026 09:32 AM (IST)

गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने भोड़ाकलां, खरखरी और जमालपुर गांवों में तीन अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की है।

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. गुरुग्राम में तीन अवैध कॉलोनियों पर तोड़फोड़ अभियान चला।

  2. 11 डीपीसी, चारदीवारी और निर्माणाधीन ढांचे ध्वस्त किए गए।

  3. अवैध प्लाटिंग रोकने के उद्देश्य से विभाग की कार्रवाई जारी।

संवाद सहयोगी, गुरुग्राम। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की डीटीपीई एन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को भोड़ाकलां, खरखरी और जमालपुर गांव में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया।

बिलासपुर थाना पुलिस के सहयोग से की गई कार्रवाई में 11 डीपीसी, प्लाटों की चारदीवारी और तीन निर्माणाधीन ढांचे ध्वस्त किए गए। तीनों कॉलोनियों में बना कच्चा सड़क नेटवर्क भी उखाड़ दिया गया।

अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

विभाग के अनुसार, भोड़ाकलां में करीब डेढ़ एकड़ में विकसित हो रही अवैध कालोनी में चार डीपीसी और तीन चारदीवारी तोड़ी गईं। वहां की कच्ची सड़कें भी उखाड़ दी गईं। खरखरी में करीब 1.25 एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में पांच डीपीसी और चारदीवारी ध्वस्त की गईं।

यहां दो निर्माणाधीन ढांचे तोड़े गए और कच्चा सड़क नेटवर्क हटाया गया। जमालपुर में करीब पांच एकड़ में काटी जा रही अवैध कालोनी में दो डीपीसी, चारदीवारी और एक निर्माणाधीन ढांचा ध्वस्त किया गया। यहां अवैध प्लाटिंग के लिए बनाई गई कच्ची सड़कें भी उखाड़ दी गईं।

उद्देश्य, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है

डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा कि विभाग का उद्देश्य अवैध प्लाटिंग और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाना है, ताकि लोग जरूरी अनुमति के बिना विकसित की जा रही कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें।

यह भी पढ़ें- बस्ती में अनियंत्रित कार ने दो बाइकों को रौंदा, मकान की दीवार तोड़कर पलटी, चार घायल