विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की रात गुरुग्राम में 20 से अधिक स्थानों पर लगी आग, पटाखों की चिंगारी से लाखों का नुकसान

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:51 PM (IST)

दीवाली की रात गुरुग्राम में आतिशबाजी के कारण 20 से अधिक स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। जिसकी वजह से लाखों का नुकसान हुआ है।

गुरुग्राम में कई जगहों पर लगी आग। फोटो-जागरण

गुरुग्राम में कई जगहों पर लगी आग। फोटो-जागरण

HighLights

  1. दीवाली रात गुरुग्राम में 20 से अधिक आग की घटनाएँ।

  2. आतिशबाजी के कारण लाखों रुपये का सामान जलकर राख।

  3. किसी भी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दीवाली की रात आतिशबाजी ने शहर भर में कहर बरपाया। देर रात तक अलग-अलग इलाकों में 20 से ज्यादा जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं।

दुकानों, मकानों, कबाड़ी और स्क्रैप की दुकानों में लगी आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि किसी भी घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात

रात होते ही फायर कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचनाएं आने लगीं और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां एक के बाद एक इलाकों में दौड़ती रहीं। दमकल कर्मियों ने रात जागकर एक-एक कर सभी जगहों पर आग पर काबू पाया।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 11.40.20 PM (1)

डीएलएफ फेज-चार स्थित ऑर्किड क्रिसेंट के मकान नंबर 5523 जी-फ्लोर में इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। सदर बाजार में भी आग लगने की सूचना मिली, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन जे-टावर में लगी आग को फायर टीम ने नियंत्रित किया।

इन जगहों पर लगी आग

अर्जुन नगर में स्क्रैप की दुकान में आग लग गई। वहां रखे कबाड़ और प्लास्टिक के सामान ने आग को तेजी से फैलाया, लेकिन दमकल कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया। इसी तरह नई बस्ती के 522/15 कृष्ण पैलेस के सामने एक दुकान में आग लगी। राजीव नगर सेक्टर-13 में साइकिल की दुकान में लगी आग से कई साइकिलें और सामान जल गया।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 11.40.21 PM

सेक्टर-67 में एक मकान में लगी आग को भी समय रहते बुझा लिया गया। इस आग से घर का सारा सामान जल गया। इसके अलावा गांव जोड़ी के पास कबाड़ी की दुकान में लगी आग को भी नियंत्रित कर लिया गया।

पटाखों की चिंगारी से लगी आग

फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ज्यादातर आग आतिशबाजी की चिंगारी दुकानों और घरों में गिरने से लगी। हवा तेज होने से आग तेजी से फैली। विभाग ने लोगों से अपील की है कि आतिशबाजी के दौरान सावधानी बरतें, ज्वलनशील सामान को दूर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सदर बाजार में बंद दुकान में लगी आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।