विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के पुराने और नए शहर समेत चार जोन में 107 राइडर्स तैनात, ट्रैफिक जाम और गलत पार्किंग पर लगेगी लगाम

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:32 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 107 राइडर्स तैनात किए हैं। ये राइडर्स जाम, गलत ...और पढ़ें

रेलवे रोड पर डाकखाना चौक के पास रोज इसी तरह लगा रहता है जाम। राइडर्स की तैनाती से वाहन चालकों को सुविधा मिल सकती है। जागरण

रेलवे रोड पर डाकखाना चौक के पास रोज इसी तरह लगा रहता है जाम। राइडर्स की तैनाती से वाहन चालकों को सुविधा मिल सकती है। जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम में 107 ट्रैफिक राइडर्स की तैनाती।

  2. जाम और गलत पार्किंग पर रखेंगे कड़ी नजर।

  3. चालान भुगतान के लिए छह विंडो अब उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल की है। शहर में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए 107 राइडर्स की तैनाती की गई है। ये राइडर पूरे शहर में घूम-घूमकर जाम की स्थिति, गलत पार्किंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखेंगे और मौके पर ही व्यवस्था संभालेंगे।

साउथ जोन और मानेसर जोन में राइडर्स तैनात

यातायात पुलिस के अधिकारियों के अनुसार ये राइडर यातायात की निगरानी करने, वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में अहम भूमिका निभाएंगे। तैनाती के तहत 30 से ज्यादा राइडर को पुराने शहर में, 30 राइडर को नए गुरुग्राम में लगाया गया है। बाकी राइडर्स को साउथ जोन और मानेसर जोन में तैनात किया गया है।

वाॅयलेशन ऑन कैमरा एप से हैं लैश

इन सभी राइडर्स के मोबाइल में वीओसी (वाॅयलेशन ऑन कैमरा) एप इंस्टाॅल किया गया है। इसके माध्यम से ये नियमों का उल्लंघन करते ही मौके पर फोटो खींचकर चालान कर सकते हैं। पूरी व्यवस्था की मानिटरिंग संबंधित जोन के एसीपी करेंगे। ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि राइडर्स की तैनाती से पीक आवर्स में लगने वाले जाम और गलत पार्किंग की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा।

चालान भुगतने के लिए एक से बढ़ाकर की छह विंडो

वहीं, गुरुग्राम यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चालान भुगतान की प्रक्रिया को भी अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है। ट्रैफिक टावर में पहले चालान भुगतान के लिए केवल एक विंडो संचालित थी, जबकि अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए कुल छह विंडो संचालित की जा रही हैं। इससे नागरिकों को चालान भुगतान करने में सुविधा मिल रही है तथा प्रतीक्षा समय को कम करने में मदद मिल रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में संपत्ति कर बकायेदारों पर निगम की बड़ी कार्रवाई, पांच संपत्तियां सील

यह भी पढ़ें- फ्लैट मिलने में देरी पर 'हरेरा' का बड़ा फैसला, नया गुरुग्राम के काव्यम प्रोजेक्ट के 26 खरीदारों को 10.8% ब्याज देगा बिल्डर