विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर कार का खतरनाक स्टंट, डिवाइडर कूदकर बदली लेन

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:38 AM (IST)

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक डिफेंडर गाड़ी चालक ने डिवाइडर पर से गाड़ी कुदाकर खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर कार का खतरनाक स्टंट ( फोटो स्रोत : जागरण)

गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर कार का खतरनाक स्टंट ( फोटो स्रोत : जागरण)

HighLights

  1. गोल्फ कोर्स रोड पर डिफेंडर गाड़ी से खतरनाक स्टंट।

  2. चालक ने डिवाइडर पर से गाड़ी कुदाकर लेन बदली।

  3. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू की।

विनय त्रिवेदी, गुुरुग्राम। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक बार फिर स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। इस बार स्टंटबाजी डिफेंडर गाड़ी से की गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इसका एक वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। गुरुग्राम पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो

बताया जाता है कि डिफेंडर गाड़ी चालक के स्टंटबाजी का वीडियो बुधवार रात का है। पीछे चल रहे दूसरी गाड़ी के चालक ने यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया।

इंटरनेट मीडिया पर बताया कि वीडियो सेक्टर-54 रेपिड मेट्रो स्टेशन के पास गोल्फ कोर्स रोड का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डिफेंडर गाड़ी चालक लगातार गोल्फ कोर्स रोड पर चलते हुए अचानक लेन चेंज कर रहा है।

जोखमभरा हो सकता था ये स्टंट

लेन बदलने के लिए चालक ने सड़क पर बने डिवाइडर के उपर से अपनी गाड़ी को कुदाया। यह स्टंटबाजी पीछे से आने वाले वाहनों के लिए जोखिम भरा हो सकती थी।

वहीं एक अन्य वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने डिवाइडर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी दूर तक चलाकर स्टंटबाजी की।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में लापरवाही की सारी हदें पार, गर्भाशय में छोड़ दिए गाउन और तौलिया, जांच के नाम पर सिर्फ कमेटी का गठन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।