विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में रंजिश के चलते दीपक की 13 गोलियां मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM (IST)

गुरुग्राम के बिलासपुर में दीपक की 13 गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में रंजिश के चलते दीपक की 13 गोलियां मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गुरुग्राम में रंजिश के चलते दीपक की 13 गोलियां मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दीपक को 13 गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

  2. यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी।

  3. अपराध शाखा ने एक आरोपी जतिन को गिरफ्तार किया।

वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। बिलासपुर के सिधरावली में युवक दीपक की 13 गोलियां मारकर हत्या की गई थी। बुधवार को सामने आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी जानकारी सामने आई है।

दूसरी ओर इस मामले में अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने झगड़े की रंजिश के चलते अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

मंगलवार को पकड़ा गया आरोपी...

सोमवार सुबह बिलासपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय युवक दीपक की सिधरावली बस स्टैंड के पास हाईवे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक कार की अगली सीट पर मृत अवस्था में मिला था। चाचा ने शिकायत में बताया कि उसका भतीजा दीपक रविवार रात को अपनी कार लेकर निकला था।

सुबह यह वारदात हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक के खिलाफ भी गुरुग्राम व राजस्थान में हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़ा, शस्त्र अधिनियम, प्रिजन एक्ट व अवैध वसूली के तहत आठ केस दर्ज थे। अपराध शाखा सेक्टर-40 की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपित जतिन को पकड़ा।

जतिन को दी थी जान से मारने की धमकी

वह सहरावन गांव का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि करीब छह महीने पहले दीपक के साथियों ने आरोपित के भाई के साथ मारपीट की थी। कुछ समय पहले आरोपित के दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। जतिन को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।

इसी रंजिश के चलते जतिन ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर दीपक की गोली मारकर हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारी के पदभार में बदलाव; 22 डिप्टी कलेक्टर को नई जिम्मेदारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।