विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'5 करोड़ नहीं दिए तो पीटा, बाल खींचे', गुरुग्राम में पार्षद पर पत्नी का बड़ा आरोप; पुलिस पर भी उठाए सवाल

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:50 PM (GMT+05:30)

पार्षद प्रथम चंद्रा वशिष्ठ की पत्नी तोशिबा शर्मा ने पति पर मारपीट, बाल खींचने और 5 करोड़ रुपये की दहेज ...और पढ़ें

Husband wife fight
Husband wife fight

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पार्षद प्रथम चंद्रा वशिष्ठ और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में अब पत्नी ने ससुराल वालों और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पत्नी तोशिबा शर्मा ने सोमवार को घर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 13 नवंबर को यह घटना उनके घर के सामने वाले प्लाट में हुई थी। पार्षद ने उनके साथ भी मारपीट की और बाल खींचे, जिसमें वह जख्मी हो गईं।

उन्होंने उसी दिन इसकी शिकायत थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। जबकि पार्षद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आनन-फानन में ही उनके पिता और भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई का आरोप

तोशिबा ने कहा कि जब पति ने इस तरह की हरकत की तब उनके परिवारवालों और ससुरालवालों में मारपीट हुई। इसके बाद प्रथम चंद्रा और उनके पिता घर से चले गए।

कहा कि सेक्टर 40 थाने में उनकी शिकायत पर रिसीविंग भी है, लेकिन थाना पुलिस ने राजनीतिक दबाव में उनके परिवार पर ही कार्रवाई की। तोशिबा ने पार्षद और ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्षद और ससुराल वालों ने एक साल पहले उनके परिवार से पांच करोड़ रुपये की मांग की थी। डिमांड पूरी न होने पर उन्होंने प्रताड़ित करना शुरू किया। जिसके कारण उन्हें मायके आकर रहना पड़ा।

एक महीने पहले महिला आयोग में की थी शिकायत

तोशिबा ने कहा कि प्रताड़ना की शिकायत उन्होंने एक महीने पहले महिला आयोग में भी ऑनलाइन की थी। घटना के बाद अब महिला आयोग की तरफ से इस पर सुनवाई हो रही है।

जबकि इस पर सुनवाई पहले ही हो जानी चाहिए थी। तोशिबा ने शिकायत में बताया कि 2022 में उनकी शादी प्रथम वशिष्ठ से हुई थी। मारपीट और लगातार बढ़ते तनाव के कारण वह अक्टूबर 2025 से अपने मायके सिलोखरा गांव में रह रही हैं।

इससे पहले रविवार को पार्षद ने शिकायत में तोशिबा के पिता और भाइयों पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इस पर सेक्टर 40 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

फिलहाल उनकी जमानत अभी नहीं हुई है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कहा कि तोशिबा की तरफ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में आर्किटेक्ट व डिजाइन फर्मों पर एक्शन, DLF फेज-2 में बेसमेंट और पार्किंग में बने आलीशान ऑफिस सील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।