विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी; पूछे जाएंगे 40 सवाल

Published: Sat, 14 Nov 2026 11:06 PM (IST)

जनगणना 2027 के दूसरे चरण में गुरुग्राम के नागरिक 10 से 24 जनवरी तक घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे। ...और पढ़ें

गुरुग्राम में जनगणना की तैयारी तेज। फोटो: एआई जनरेटेड

गुरुग्राम में जनगणना की तैयारी तेज। फोटो: एआई जनरेटेड

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। जनगणना-2027 में अब नागरिक घर बैठे भी अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए 10 से 24 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नागरिक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर परिवार और उसके सभी सदस्यों से संबंधित जानकारी स्वयं भर सकेंगे। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

40 सवालों के देने होंगे जवाब

डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि स्व-गणना के दौरान निर्धारित प्रश्नावली में कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें परिवार के सदस्यों की जनसांख्यिकीय, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक गतिविधियों, भाषा तथा प्रवास से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी।

नागरिकों को सभी विवरण सावधानीपूर्वक और सही दर्ज करने होंगे, ताकि जनगणना के आंकड़ों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

सत्यापन के लिए आएंगे घर 

स्व-गणना के बाद भी घर आएंगे प्रगणक : डीसी ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन स्व-गणना करने के बाद भी नागरिकों को प्रगणकों के घर आने का इंतजार करना होगा। 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर ऑनलाइन दर्ज जानकारी का मिलान और सत्यापन करेंगे।

इस दौरान नागरिकों को प्रगणकों का सहयोग करना होगा। इसके बाद एक से पांच मार्च तक पांच दिवसीय पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।

डिजिटल एप से जुटाएंगे आंकड़े

जनगणना के दौरान प्रगणक मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े दर्ज करेंगे। नागरिकों की ओर से दी गई व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता जनगणना अधिनियम 1948 के तहत सुरक्षित रहेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में दंपती की कार का 1 किमी तक पीछा, फिर सोसायटी गेट पर हंगामा; X पर खौफनाक रात का VIDEO वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।