विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, सेक्टर-31 रेड लाइट पर हुआ हादसा

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:47 PM (IST)

गुरुग्राम के सेक्टर-31 रेड लाइट के पास एक कार की टक्कर से स्कूटी सवार संजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

HighLights

  1. सेक्टर-31 रेड लाइट पर कार-स्कूटी की टक्कर।

  2. स्कूटी सवार संजय कुमार की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, चालक फरार।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-31 रेड लाइट के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 46 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से चूरू के हमीरवास गांव के रहने वाले थे। गुरुग्राम में सिलोखरा में रहते थे और यहां होटल चलाते थे।

कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। बताया जाता है कि संजय कुमार स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-31 रेड लाइट के पास एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं, घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सेक्टर 40 थाना पुलिस ने कहा कि जल्द ही कार की पहचान कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।