विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:32 AM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के कटारिया चौक के पास एक तेज रफ्तार बस की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत। सांकेतिक तस्वीर - जागरण

सड़क हादसे में ऑटो ड्राइवर की मौत। सांकेतिक तस्वीर - जागरण

HighLights

  1. गुरुग्राम में बस-ऑटो टक्कर में ड्राइवर की मौत।

  2. कटारिया चौक के पास सुबह हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. बस ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही है मामले की जांच।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में कटारिया चौक के पास बस की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

बस ने ऑटो में मारी टक्कर

घटना बुधवार सुबह 6:30 बजे की है। बताया जाता है कि ऑटो ड्राइवर शीतला माता रोड पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार निजी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया।

हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में राजघाट के पास तेज रफ्तार डंपर ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी ड्राइवर फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।