विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में राजघाट के पास तेज रफ्तार डंपर ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी ड्राइवर फरार

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:55 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के राजघाट के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे पैदल यात्री को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर ड्राइवर वाहन समेत फरार हो गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुईं गाड़ियां। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुईं गाड़ियां। प्रतीकात्मक तस्वीर - जागरण

HighLights

  1. राजघाट के पास तेज रफ्तार डंपर ने पैदल यात्री को कुचला।

  2. हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

  3. पुलिस डंपर चालक और मृतक की पहचान में जुटी है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजघाट के पास देर रात तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे एक पैदल यात्री को कुचल दिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर दरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। डंपर की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

वहीं, मृतक की उम्र और पहचान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

दरियागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डंपर के नंबर और ड्राइवर की पहचान करने के साथ उसकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, पतंग के मांझे ने ले ली शाहीन बाग के 26 साल के युवक की जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।