विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम के नाइट क्लब में बाउंसरों की गुंडागर्दी, दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत तीन युवकों को बेरहमी से पीटा

Published: Fri, 20 Nov 2026 06:07 PM (IST)

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 स्थित क्लब में पार्टी के दौरान विवाद में बाउंसरों ने दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सहित तीन युवकों को पीटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम में बाउंसर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पीटा। फोटो- एआई जेनरेटेड

गुरुग्राम में बाउंसर ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पीटा। फोटो- एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. गुरुग्राम नाइट क्लब में बाउंसरों ने तीन युवकों को पीटा।

  2. दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों को गंभीर चोटें आईं।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 के ब्रिस्टल चौक स्थित वाका-वाका नाइट क्लब में शुक्रवार तड़के पार्टी के दौरान हुए विवाद में दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने तीनों युवकों को लात-घूंसों से पीटा। घटना में दो भाइयों को चेहरे और शरीर पर चोटें आईं। घायलों ने सेक्टर-10ए स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। इंटनेट मीडिया पर मामला प्रसारित हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंचे थे इन्फुलएंसर

पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान सेक्टर-70 निवासी राहुल वर्मा (27 वर्ष), उनके भाई हिमांशु वर्मा (22 वर्ष) और दोस्त अंशुल (24 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल और हिमांशु सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

तीनों गुरुवार रात करीब 11 बजे अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ क्लब में पार्टी करने पहुंचे थे। शुक्रवार तड़के करीब दो से ढाई बजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

क्या है पीड़ित का आरोप?

हिमांशु का आरोप है कि क्लब के बाउंसरों ने उनके और भाई के पेट, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार लात-घूंसों से हमला किया। मारपीट में उनके होंठ पर गंभीर चोट आई, जिस पर छह टांके लगाने पड़े।

क्लब अधिकारी ने क्या कहा?

वहीं, क्लब के एक अधिकारी का आरोप है कि युवक नशे की हालत में कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे। उन्हें क्लब से बाहर निकालने के दौरान विवाद हुआ। डीएलएफ फेज-1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि क्लब प्रबंधन की ओर से शिकायत मिली है। इसमें युवकों पर कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

घायलों की ओर से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस क्लब के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम की सुधरेगी तस्वीर, 17 किमी लंबी ग्रीन बेल्ट पर लगेंगे पौधे; GMDA ने शुरू किया 30 दिवसीय अभियान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।