पकड़े जाने के खौफ में KMP एक्सप्रेसवे से कूदकर पैर तुड़वा बैठा शातिर बाइक चोर, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा
गुरुग्राम में एक बाइक चोर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए केएमपी एक्सप्रेस-वे से छलांग लगा दी, जिससे उसका पैर ...और पढ़ें

पुलिस से बचने के लिए चोर ने केएमपी एक्सप्रेसवे से लगाई छलांग। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। शिवाजी नगर क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फिल्मी अंदाज में केएमपी एक्सप्रेस-वे से छलांग लगा दी।
ऊंचाई से कूदने के कारण उसका पैर टूट गया और उसे सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं से अपराध शाखा फरुखनगर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को दर्ज बाइक चोरी के मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान उसकी पहचान राजस्थान के जिला डींग भरतपुर के गांव किदानेर निवासी हाशम, हाल निवासी पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई।
पहले भी हो चुका है फरार
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसके खिलाफ गुरुग्राम में चोरी के पांच मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी का इलाज जारी है और स्वस्थ होते ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में चरित्र शक पर लिव-इन पार्टनर ने युवती को बेरहमी से पीटा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
