विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 19 साल की लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर किया रेप, सिगरेट से दागा; AIIMS में भर्ती

Published: Fri, 20 Feb 2026 01:38 PM (IST)

गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक लिव-इन पार्टनर को उसके बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से पीटा। पीड़िता की मां की ...और पढ़ें

गुरुग्राम में चरित्र पर शक पर पीजी में लिव इन पार्टनर से मारपीट। (AI Generated Image)

गुरुग्राम में चरित्र पर शक पर पीजी में लिव इन पार्टनर से मारपीट। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान लिव इन पार्टनर से बेरहमी से मारपीटकर घायल करने का मामला सामने आया है।

पीड़िता की मां की सूचना पर पुलिस ने युवती को रेस्क्यू किया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नाजुक हालत में दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़िता मूल रूप से उत्तरी त्रिपुरा की रहने वाली है। पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान दिल्ली निवासी शिवम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को एक महिला ने फोन पर सूचना दी कि उसकी बालिग बेटी को उसका बॉयफ्रेंड गुरुग्राम स्थित पीजी में रखकर प्रताड़ित कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना बादशाहपुर की टीम मौके पर पहुंची। वहां युवती घायल अवस्था में मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि उसके साथ मारपीट की गई थी।

पुलिस ने तुरंत उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

आए दिन करता था झगड़ा

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह और आरोपित एक ही कमरे में साथ रह रहे थे। इसी दौरान आरोपित उस पर शक करने लगा और आए दिन झगड़ा करने लगा। बहस बढ़ने पर उसने युवती के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी और परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी चल रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- झज्जर में चरित्र शक पर सीए पति ने पत्नी का रेता गला, पांच महीने पहले हुई थी शादी