गुरुग्राम के लोगों की बल्ले-बल्ले, 23 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
गुरुग्राम के बादशाहपुर में 23.64 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
-1795427064166_m.webp)
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह। जागरण
HighLights
बादशाहपुर में 23.64 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास।
महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित, दक्षिण हरियाणा में पहली बार।
वार्ड 18 में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने वाले कार्य शुरू।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के बादशाहपुर में रविवार को विकास कार्यों और सामाजिक गौरव से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महर्षि कश्यप चौपाल में महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित करने के साथ वार्ड नंबर 18 में करीब 23 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा की उपस्थिति में किया।
इस अवसर पर मुकेश यादव जैलदार ने कहा कि उनके अनुसार दक्षिण हरियाणा में पहली बार महर्षि कश्यप की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा स्थापना के बाद मंत्री ने सैनी चौपाल और बादशाहपुर के पार्षद कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
बेहतर होंगी बुनियादी सुविधाएं
वार्ड पार्षद ज्योति सुमित जैलदार ने विकास कार्यों के लिए मंत्री और मेयर का आभार जताते हुए कहा कि इन कार्यों से वार्ड के गांवों, कालोनियों और मोहल्लों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी।
इस कार्यक्रम में तिलक राज मल्होत्रा, सत्ये कश्यप प्रधान, अजीत कश्यप, नरेश कश्यप, गणपत कश्यप, पप्पू कश्यप, इंद्रजीत कश्यप, मोनू कश्यप, जगजीत यादव, धर्म लंबरदार, रोशन मेंबर, गिरवर यादव, होशियार यादव, लक्ष्मण सैनी, कृष्ण सैनी, नरेश निंबल और ब्रह्म कांगड़ा सहित आसपास के गांवों के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।