विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली पर फोड़े गए पटाखों के बाद गुरुग्राम में हवा जहरीली, एक्यूआई 806 पहुंचा

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:30 AM (IST)

दिवाली की आतिशबाजी के बाद गुरुग्राम की हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। शहर का लाइव वायु ...और पढ़ें

दिवाली के बाद गुरुग्राम में हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 806 पहुंचा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

दिवाली के बाद गुरुग्राम में हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 806 पहुंचा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. दिवाली आतिशबाजी से गुरुग्राम में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर।

  2. शहर का लाइव एक्यूआई 806 दर्ज, पीएम 2.5 और पीएम 10 बढ़ा।

  3. इफको चौक, राजीव चौक पर प्रदूषण का सबसे अधिक असर।

संजय गुलाटी, गुरुग्राम। दिवाली की रात हुई आतिशबाजी ने साइबर सिटी की हवा में जहर घोल दिया। पटाखों से निकले धुएं के कारण शहर के कई इलाकों में वायु प्रदूषण ने खतरनाक स्तर छू लिया।

रविवार की देर रात 12:41 बजे एक्यूआई वेबसाइट पर गुरुग्राम का लाइव वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 806 दर्ज किया गया। वेबसाइट ने इसे खतरनाक श्रेणी में दर्शाया।

कई इलाकों में दृश्यता प्रभावित

इस दौरान पीएम 2.5 का स्तर 479 और पीएम 10 का स्तर 571 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। आसमान में धुएं और धुंध की मोटी परत छा गई, जिससे कई इलाकों में दृश्यता भी प्रभावित हुई।

इफको चौक और राजीव चौक पर प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर शहर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का असर अलग-अलग दिखाई दिया। इफको चौक और राजीव चौक के आसपास धुएं और प्रदूषण की परत सबसे अधिक नजर आई।

हवा की स्थिति बेहतर

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर इफको चौक से साइबर हब तक कुछ हिस्सों में धुएं का असर अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया। वहीं डीएलएफ क्षेत्र और गोल्फ कोर्स रोड पर पुराने गुरुग्राम के मुकाबले प्रदूषण की परत हल्की नजर आई। गैलेरिया रोड पर भी हवा की स्थिति कुछ बेहतर दिखाई दी।

पुराने गुरुग्राम के सेक्टर-4 और सेक्टर-7 सहित सेक्टर-102, 103, 104, 105 और 112 के आसपास प्रदूषण का असर अधिक दिखाई दिया। कई रिहायशी इलाकों में धुएं की मोटी चादर छाई रही। द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़े कुछ हिस्सों में भी धुंध का असर दिखाई दिया।

पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर चिंताजनक

एक्यूआई वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में पीएम 2.5 का स्तर 479 और पीएम 10 का स्तर 571 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहा। दीपावली के बाद हवा में बढ़े प्रदूषण ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

सवाल यह है कि लोगों को जहरीली हवा से राहत दिलाने और प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभाग अब क्या ठोस कदम उठाते हैं।

यह भी पढ़ें- पटना में ग्रेविटी मॉल के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने 40 लोगों को किया रेस्क्यू; दुकानों का सामान खाक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।