विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में ग्रेविटी मॉल के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने 40 लोगों को किया रेस्क्यू; दुकानों का सामान खाक

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:01 AM (IST)

पटना के कंकड़बाग स्थित ग्रेविटी मॉल के पास एक कंप्यूटर दुकान में दीपावली की शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड ...और पढ़ें

पटना में कंप्यूटर दुकान पर आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन। फाइल फोटो

पटना में कंप्यूटर दुकान पर आग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन। फाइल फोटो

HighLights

  1. दीपावली की शाम कंकड़बाग में ग्रेविटी मॉल के पास आग लगी।

  2. फायर ब्रिगेड ने विशेष रेस्क्यू टेंडर से 30-40 लोगों को बचाया।

  3. कोई जनहानि नहीं, लेकिन दुकानों का सामान जलकर राख हुआ।

डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली की शाम पटना के कंकड़बाग इलाके में ग्रेविटी मॉल के पास एक कंप्यूटर की दुकान में आग लग गई, जिससे कई लोगों की जान पर संकट आ गया। ऐसे में तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और रेस्क्यू का काम शुरू हुआ।

जिला अग्निशमन अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि उन्हें शाम 6:55 बजे ग्रेविटी मॉल के बगल में स्थित विजय अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली। इस अपार्टमेंट के ग्राउंड और मेजानाइन फ्लोर पर कमर्शियल दुकानें हैं।

आग की सूचना के बाद कंकड़बाग और लोदीपुर से दमकल टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। चूंकि कमर्शियल दुकानों के ऊपर रिहायशी इलाके हैं, इसलिए हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना थी।

जान का नहीं हुआ नुकसान

फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष रेस्क्यू टेंडर और हाइड्रोलिक सीढ़ी का इस्तेमाल करके लगभग 30 से 40 लोगों को बचाया। कुछ लोग जो बाहर निकलने में हिचकिचा रहे थे और अपने कमरों के अंदर ही रुके हुए थे, उन्हें फायर फाइटर्स ने हर फ्लोर और फ्लैट की जांच करके सुरक्षित नीचे उतारा।

अग्निशमन अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि किसी भी नागरिक को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई जान गई, हालांकि दुकानों के अंदर रखा सामान जरूर जलकर राख हो गया।

यह भी पढ़ें- कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं पटाखे की चिंगारी; दिल्ली-यूपी से बिहार-तेलंगाना तक आग का कहर

यह भी पढ़ें- दीपावली की रात समस्तीपुर में धधकी आग: जिला परिषद ऑफिस में फाइलों का बंडल राख, खान मार्केट में भी लाखों का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।