विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में 7वीं बार धंसी सड़क, सोहना रोड पर बीचोबीच हुआ गहरा गड्ढा; उजागर हुई अफसरों की लापरवाही

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:12 PM (IST)

गुरुग्राम के सोहना रोड पर सातवीं बार सड़क धंसने की घटना सामने आई है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और ...और पढ़ें

गुरुग्राम में सातवीं बार धंसी सड़क। जागरण

गुरुग्राम में सातवीं बार धंसी सड़क। जागरण

HighLights

  1. सोहना रोड पर सातवीं बार सड़क धंसने की घटना सामने आई।

  2. निर्माण गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए।

  3. बार-बार मरम्मत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिल सका।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सोहना रोड पर सड़क धंसने की एक और घटना सामने आई है। सड़क धंसने का यह सातवां मामला है। बार-बार एक ही मार्ग पर सड़क धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सीवर व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हैरानी की बात है कि छह बार सड़क की मरम्मत होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। हर बार गड्ढा भरकर सड़क को दुरुस्त करने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ समय बाद सड़क फिर धंस गई। अब सातवीं बार सड़क धंसने से सरकारी धन के इस्तेमाल और विभागीय निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 14.39.39 (1)

लोगों की जान पर खतरा

सड़क के धंसने से इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। अचानक सड़क में गड्ढा बनने से तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। खासकर रात के समय वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सड़क की मजबूती सुनिश्चित नहीं हो पाना संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

सीवर लाइन की खामी या निर्माण में गड़बड़ी?

बार-बार सड़क धंसने के पीछे सीवर लाइन में रिसाव, जमीन के नीचे मिट्टी का कटाव या निर्माण कार्य में खामी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

WhatsApp Image 2026-11-02 at 14.39.39

सवाल यह है कि जब पहले भी छह बार सड़क धंस चुकी है तो संबंधित विभागों ने स्थायी समाधान के लिए क्या कदम उठाए? क्या हर बार केवल सड़क की ऊपरी परत ठीक करके जिम्मेदारी पूरी कर ली गई?

छह बार मरम्मत, फिर भी सातवीं बार सड़क धड़ाम

बार-बार मरम्मत के बाद भी सड़क धंसने से लोगों में नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि आखिर सड़क को सातवीं बार दुरुस्त करने के बाद भी उसकी मजबूती की गारंटी कौन लेगा?

सेक्टर 40 निवासी रमेश कुमार एवं नवीन वर्मा कहते हैं कि जब तक अधिकारियों के खिलाफ सख्त करवाई नहीं होगी तब तक सड़क में गड्ढे होते रहेंगे। उन अधिकारियों की पहचान की जाए जिनके समय में रोड का निर्माण हुआ था। उस समय मूल समस्या के ऊपर ध्यान क्यों नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में हिंडन-नागद्वार मार्ग पर दो किलोमीटर सड़क धंसी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।