गुरुग्राम में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर पुलिस का शिकंजा, छह वाहन जब्त
गुरुग्राम यातायात पुलिस ने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले छह दोपहिया वाहनों को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन ...और पढ़ें

गुरुग्राम में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर पुलिस का शिकंजा, छह वाहन जब्त (फोटो स्रोत : जागरण)
HighLights
गुरुग्राम पुलिस ने नंबर प्लेट से छेड़छाड़ पर की कार्रवाई।
टेप या काले रंग से पहचान छिपाने वाले छह वाहन जब्त।
यातायात पुलिस ने HSRP लगवाने की अपील की।
वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना छह दोपहिया वाहन चालकों को भारी पड़ गया। गुरुग्राम यातायात पुलिस ने रविवार को विशेष कार्रवाई करते हुए छह स्कूटी और बाइक इंपाउंड कीं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान किसी वाहन की नंबर प्लेट पर टेप लगा मिला तो किसी पर काला रंग किया हुआ था। कुछ वाहनों पर टेंपर्ड नंबर प्लेट भी लगी हुई थी।
पांच दोपहिया वाहनों के खिलाफ हुई कार्रवाई
यातायात पुलिस के अनुसार, रेलवे स्टेशन टी-प्वाइंट पर जोनल अधिकारी एएसआई राजबीर और उनकी टीम ने नंबर प्लेट पर टेप लगाकर पहचान छिपाने वाली एक स्कूटी को इंपाउंड किया।
वहीं, वजीराबाद चौक पर जोनल अधिकारी एएसआइ युधवीर और उनकी टीम ने पांच दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इन वाहनों की नंबर प्लेट पर अलग-अलग तरीके से छेड़छाड़ की गई थी।
पहचान छिपाने वालों पर रहेगी नजर
यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर वाहन चलाने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे वाहन यातायात नियमों के उल्लंघन के साथ कानून व्यवस्था के लिहाज से भी चुनौती बन सकते हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाएं। नंबर प्लेट को छिपाने, बदलने या उसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।