विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में बुजुर्ग पेंशनर्स के हित में बड़ा कदम, डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए लगाया गया शिविर

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:38 PM (IST)

केनरा-सिंडिकेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों की संस्था ने गुरुग्राम में बुजुर्ग और बीमार पेंशनर्स के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन किया।

बुजुर्ग पेंशनर्स का पांच मिनट में बन रहा  डिजिटल प्रमाणपत्र ( फोटो स्रोत : जागरण )

बुजुर्ग पेंशनर्स का पांच मिनट में बन रहा डिजिटल प्रमाणपत्र ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. सीबीएसपीआरए ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया।

  2. पहले दिन 145 पेंशनर्स ने ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा किए।

  3. बीमार और असमर्थ पेंशनर्स को घर पर भी सुविधा मिलेगी।

वरुण त्रिवेदी, गुरुग्राम। बुजुर्ग और बीमार पेंशनर्स की सुविधा के लिए केनरा-सिंडिकेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों की संस्था सीबीएसपीआरए ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर शुरू किया है।

सेक्टर-4 स्थित वैश्य समाज धर्मशाला में तीन से पांच नवंबर तक आयोजित शिविर में पहले दिन करीब 145 पेंशनर्स के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए। संस्था की ओर से विजय अग्रवाल, राजिंदर अरोड़ा और सुभाष नागपाल ने अतिथियों का स्वागत किया।

बुजुर्गों की सेवा सराहनीय 

शिविर का शुभारंभ डिप्टी मेयर अनूप भांभू ने किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अधिकारियों का बुजुर्गों की सेवा में जुटना सराहनीय है। संस्था के रीजनल सेक्रेटरी विजय अग्रवाल ने बताया कि नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने के लिए बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है।

कई वर्षों से लग रहा शिविर 

इसी को देखते हुए संस्था कई वर्षों से घरों के नजदीक शिविर लगा रही है। वाइस प्रेसिडेंट सुरेश रस्तोगी ने बताया कि चलने-फिरने में असमर्थ और बीमार बुजुर्गों को घर जाकर भी यह सुविधा दी जाएगी।

केंद्रीय समिति सदस्य सतीश वत्स ने बताया कि मांग के अनुसार शहर के अन्य क्षेत्रों में भी शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में राजिंदर अरोड़ा, सुभाष नागपाल, राजपाल अरोड़ा, लहरी सिंह, श्रीराम आजाद और अशोक कपूर ने सहयोग किया।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में पुलिस और दुकानदार भिड़े, उपद्रव करने वालों को पुलिस ने पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।