गुरुग्राम में जगमग होंगी सड़कें, नगर निगम खरीदेगा दस हजार नई स्ट्रीट लाइटें
गुरुग्राम नगर निगम शहर में खराब और कम स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर करने के लिए दस हजार नई ...और पढ़ें

गुरुग्राम नगर निगम शहर में खराब और कम स्ट्रीट लाइटों की समस्या को दूर करने के लिए दस हजार नई लाइटें खरीदने की तैयारी कर रहा है।
HighLights
नगर निगम खरीदेगा दस हजार नई स्ट्रीट लाइटें।
खराब और कम लाइटों की समस्या से मिलेगी राहत।
केंद्रीय खरीद में देरी के कारण स्थानीय फैसला।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में खराब और कम स्ट्रीट लाइटों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के कई सेक्टरों और कालोनियों में लगातार बढ़ रही शिकायतों के बीच नगर निगम ने अब अपने स्तर पर दस हजार नई स्ट्रीट लाइटें खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए निगम प्रशासन ने मुख्यालय से विशेष अनुमति मांगी है।
नगर निगम ने कुछ समय पहले मुख्यालय को 21 हजार 500 स्ट्रीट लाइटों की मांग भेजी थी, लेकिन केंद्रीकृत खरीद प्रक्रिया के कारण इन लाइटों के आने में कई महीने लग सकते हैं। ऐसे में निगम ने स्थानीय स्तर पर खरीद का फैसला लिया है ताकि शहर में बढ़ते अंधेरे की समस्या को जल्द दूर किया जा सके।
नई कॉलोनियों के कारण बढ़ी जरूरत
शहर में नई कालोनियों के बसने और आबादी बढ़ने के साथ स्ट्रीट लाइटों की जरूरत लगातार बढ़ रही है। कई इलाकों में पुरानी लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण सड़क हादसों और आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासी लगातार निगम से नई लाइटें लगाने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम के एक्सईएन सचिन यादव ने बताया कि नगर निगम अपने स्तर पर दस हजार स्ट्रीट लाइटें खरीदने की तैयारी कर रहा है। अनुमति मिलते ही खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।