विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुराने गुरुग्राम में दीपावली पर जमकर फूटे पटाखे, प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:51 AM (IST)

दीपावली की रात पुराने गुरुग्राम में जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे आसमान धुएं की मोटी चादर से ढक गया। प्रशासन के ...और पढ़ें

पुराने गुरुग्राम में दीपावली पर जमकर फूटे पटाखे, प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड  ( एआई जेनरेटेड इमेज)

पुराने गुरुग्राम में दीपावली पर जमकर फूटे पटाखे, प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. पुराने गुरुग्राम में दीपावली की रात खूब आतिशबाजी हुई।

  2. आसमान धुएं की मोटी चादर से ढक गया, प्रदूषण बढ़ा।

  3. प्रशासन के प्रदूषण नियंत्रण प्रयासों पर गंभीर सवाल उठे।

संजय गुलाटी, जागरण, गुरुग्राम। दीपावली की रात साइबर सिटी के नए गुरुग्राम के मुकाबले पुराने गुरुग्राम में जमकर आतिशबाजी हुई।

राजीव चौक से लेकर मॉडल टाउन, कृष्णा कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-9, सदर बाजार, जैकमपुरा, शिवाजी नगर, शांति नगर और ओम नगर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात तक पटाखे फोड़े गए।

गूंजरी रही पटाखों की आवाज

आतिशबाजी का असर ऐसा रहा कि आसमान धुएं की मोटी चादर से ढका नजर आया। पुराने गुरुग्राम के रिहायशी इलाकों में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी के बीच धुएं का गुबार फैलता चला गया।

स्थिति यह रही कि कई कॉलोनियों की गलियां धुएं और धुंध की चपेट में दिखाई दीं। सड़कों और मकानों के आसपास धुएं की परत छाई रही। रात के समय वातावरण में प्रदूषण का असर साफ महसूस किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण के दावों पर उठे सवाल

एक तरफ प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से तमाम उपाय और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ दीपावली की रात हुई आतिशबाजी ने इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए।

नए गुरुग्राम के मुकाबले पुराने शहर के विभिन्न इलाकों में पटाखों का शोर और आतिशबाजी अधिक देखने को मिली। दीपों के पर्व पर रोशनी के साथ धुएं का ऐसा गुबार भी देखने को मिला, जिसने शहर की आबोहवा को प्रभावित कर दिया है।

यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद गुरुग्राम में हवा हुई जहरीली, एक्यूआई 806 पहुंचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।