‘आपका गैस कनेक्शन काट दिया जाएगा...’, मैसेज पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 1.64 लाख रुपये; आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में फर्जी एपीके लिंक के जरिए गैस कनेक्शन काटने का डर दिखाकर 1.64 लाख रुपये की साइबर ठगी के ...और पढ़ें
-1792552003803_m.webp)
फर्जी एपीके लिंक से गैस कनेक्शन फ्रॉड में दो गिरफ्तार ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
गैस कनेक्शन ठगी: फर्जी एपीके लिंक से 1.64 लाख रुपये लूटे।
पीड़ित को व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर एपीके लिंक दिया गया।
बांका से दो आरोपित गिरफ्तार, धोखाधड़ी में सिम कार्ड बेचे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर फर्जी एपीके लिंक के जरिये 1.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना पूर्व की टीम ने बिहार के बांका जिले से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
आरोपितों की पहचान सठियारी गांव निवासी निर्मल उर्फ विजय कुमार और पिपराडीह गांव निवासी गोपी कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।
भुगतान नहीं मिलने पर काट दिया जाएगा कनेक्शन...
पुलिस के अनुसार, पीड़ित को नौ अक्टूबर को वाट्सएप पर संदेश मिला था कि एचसीजी गैस बिल बकाया है और समय पर भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उसे दूसरे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया।
वहां से वाट्सएप पर एपीके लिंक भेजा गया। लिंक खोलने पर भुगतान पोर्टल जैसा पेज खुला, जहां 12 रुपये का भुगतान करने को कहा गया। क्रेडिट कार्ड से भुगतान की प्रक्रिया के दौरान पीड़ित के खाते से 1,64,900 रुपये की धोखाधड़ी हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने पर साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपितों को बांका से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि निर्मल ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर धोखाधड़ी से सिम कार्ड हासिल किए और उन्हें एक हजार रुपये में गोपी को दिया। गोपी ने वही सिम कार्ड 1500 रुपये में आगे बेच दिए।
पुलिस के अनुसार, आरोपित पहले भी ठगी में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड बेच चुके हैं। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें- जम्मू के राजौरी में दशहरे पर मंदिर की छत से मिला ग्रेनेड, नीचे चल रहा था भंडारा; खतरे में थी 300 लोगों की जिंदगी
