विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में चलती सिटी बस में अचानक धधक गई आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Published: Thu, 13 Aug 2026 03:41 PM (IST)

गुरुग्राम में पुराना दिल्ली रोड पर डूंडाहेड़ा की तरफ जा रही एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। चालक ...और पढ़ें

HighLights

  1. पुराना दिल्ली रोड पर चलती बस में लगी आग।

  2. चालक-परिचालक ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  3. दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

संदीप रतन, गुरुग्राम। पुराना दिल्ली रोड पर गुरुवार को डूंडाहेड़ा की तरफ जा रही सिटी बस में अचानक आग लग गई। बस के पीछे इंजन की तरफ से पहले धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में धुआं बढ़ने के साथ बस में आग फैल गई।

गनीमत रही कि ड्राइवर और कंडक्टर ने समय रहते सतर्कता दिखाते हुए बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस डूंडाहेड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से में इंजन से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस रोक दी और कंडक्टर की मदद से यात्रियों को नीचे उतार दिया। सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद बस में आग तेज हो गई।

सूचना मिलने पर उद्योग विहार दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में 5 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, गुणवत्ता की जांचे करेगी बाहरी एजेंसी

यह भी पढ़ें- कमरे में बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या, फरार किराएदार की तलाश में जुटी गुरुग्राम पुलिस