कमरे में बुलाकर युवक की चाकू मारकर हत्या, फरार किराएदार की तलाश में जुटी गुरुग्राम पुलिस
गुरुग्राम के राजीव नगर में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे से बरामद हुआ, जहां उसे किराएदार ने बुलाया था, जो अब फरार है।

गुरुग्राम में युवक की चाकू मारकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गुरुग्राम के राजीव नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या।
किराएदार ने कमरे में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, आरोपी की तलाश जारी।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के राजीव नगर गली नंबर पांच में एक युवक को कमरे में बुलाकर उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे से बरामद किया गया। हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई और उसकी उम्र 35 से 40 के बीच बताई है।
पुलिस की जांच के अनुसार, युवक का शव गुरुवार सुबह कमरे से बरामद किया गया। बताया गया कि इस कमरे में एक युवक किराए पर रहता था। उसने इसे कमरे पर बुधवार रात को बुलाया था।
यह भी पढ़ें- कासन के चर्चित सुंदरपाल हत्याकांड में हथियार सप्लाई के आरोपित को जमानत, पुलिस ने ऐसे जोड़ी हत्या की कड़ियां
घटना के बाद से ही किराएदार फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर शुरू कर दी है।
