विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रात 3 बजे मामा के साथ आइसक्रीम खाने निकला 3 साल का मासूम, गुरुग्राम में डिवाइडर से टकराई कार; मौत

Published: Sun, 27 Sep 2026 04:35 PM (IST)

गुरुग्राम के पालम विहार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। मामा के ...और पढ़ें

सेक्टर 21 में डिवाइडर से टकराई कार। सौ- स्वजन

सेक्टर 21 में डिवाइडर से टकराई कार। सौ- स्वजन

HighLights

  1. तीन वर्षीय बच्चा मामा के साथ आइसक्रीम खाने निकला था।

  2. ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराई।

  3. हादसे में बच्चे के सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में मौत।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात तीन बजे मामा के साथ कार में आइस्क्रीम खाने निकले तीन वर्षीय भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक को नींद की झपकी आने से कार सेक्टर 21 में बीच सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया और मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से बिहार के शिवहर जिले के शिवहर गांव निवासी सद्दाम खान ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत मोलाहेड़ा में किराये से रहते हैं और राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनका साला सरफराज खान भी साथ में रहता है और गुरुग्राम में टैक्सी चलाता है। सरफराज अक्सर लेट आता है, शनिवार रात भी वह करीब ढाई बजे आया था। इस दौरान उनका तीन वर्षीय बेटा चांद बाबू जगा हुआ था।

सीसीटीवी फुटेड खंगाल रही पुलिस

उसने अपने मामा सरफराज से आइस्क्रीम खाने की जिद की। सफराज कार से भांजे को सेक्टर 22 के पास आइस्क्रीम खिलाने ले गया था। सरफराज ने बताया कि जब वह वापस घर जा रहे थे तो सेक्टर 21 मार्केट के पास उन्हें नींद की झपकी आ गई और उनकी टियागो कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में आगे सीट पर बैठे चांद बाबू के सिर में चोट लग गई।उसे तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। पालम विहार थाना पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं है। परिवार ने इसे एक हादसा बताया है।

यह भी पढ़ें- मरीन ड्राइव हादसे में मंत्री की बेटी की मौत के बाद परिहवन मंत्रालय सख्त, झारखंड में सड़क पर पार्किंग की तो खैर नहीं

यह भी पढ़ें- 'मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और साला', ससुरालवालों ने साथ नहीं बेटा तो फंदे पर लटका युवक