विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और साला', ससुरालवालों ने साथ नहीं बेटा तो फंदे पर लटका युवक

Published: Sun, 27 Sep 2026 01:04 PM (IST)

फिरोजाबाद के आजाद नगर में पवन कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और साले को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. पवन कुमार ने फिरोजाबाद में घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की।

  2. सुसाइड नोट में पत्नी और साले को मौत का जिम्मेदार बताया।

  3. पत्नी के मायके जाने और बच्चे को न भेजने से था परेशान।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी पवन कुमार ने शनिवार शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब चार घंटे बाद स्वजन को घटना की जानकारी हुई। मौके से मिले सुसाइड नोट में युवक ने पत्नी और उसके भाई को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
बताया गया है कि पवन कुमार का पत्नी नीरज से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद नीरज पिछले रविवार को मायके चली गई थी। शनिवार को पवन अपने बच्चे वरदान को लेने ससुराल पहुंचा था।

firozabad man 27 sept

मृतक का फाइल फोटो।

ससुराल वालों ने बच्चे को नहीं भेजा था साथ

आरोप है कि पत्नी और ससुराल वालों ने बच्चे को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद पवन घर लौट आया। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पवन ने अपने घर में फंदा लगा लिया। करीब चार घंटे बाद स्वजन की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें- कैसे हुई संत प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी की मौत? 11 मिनट के CCTV में कैद! प्राइवेट पार्ट काटा

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पवन ने अपनी पत्नी और उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सुसाइड नोट की जांच करने के साथ ही स्वजन से घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।